फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

विधान परिषद चुनाव 2026 LIVE: मुजफ्फरनगर में भिड़े भाजपा-सपा समर्थक; यूपी के मंत्री बोले- हम एकतरफा जीतेंगे

Fri, 23 Oct 2026 12:31 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 Oct 2026 12:31 PM IST
खास बातें

MLC Election Voting Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़े ताजा अपडेट...

विज्ञापन
MLC Election Voting Live: Uttar Pradesh Bihar Maharashtra Karnataka Voting Percentage Updates in Hindi
चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:30 PM, 23-Oct-2026

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने गोमती नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'आज उत्तर प्रदेश में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हैं। 2697 मतदाता केंद्रों में 14,81,310 मतदाता वोट डालेंगे। 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। मैं भी यहां लखनऊ में एक मतदाता हूं। मैंने भी मतदान किया है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।'

12:06 PM, 23-Oct-2026

मुजफ्फरनगर में भिड़े भाजपा-सपा समर्थक

मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के मतदान के दौरान डीएवी कॉलेज के बाहर भाजपा और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। दोनों दलों ने धांधली के आरोप लगाए। डीएम उमेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
12:05 PM, 23-Oct-2026

यूपी के जलशक्ति मंत्री बोले- हम एकतरफा चुनाव जीतेंगे

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने MLC चुनाव पर कहा, 'हम एकतरफा चुनाव जीतेंगे...समाजवादी पार्टी का काम क्या है? इनकी सत्ता में ना बिजली आती थी, गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जनता सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। मतदाता इन्हें क्यों वोट देंगे?'
10:28 AM, 23-Oct-2026

नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र में गडकरी और उनके परिवार ने डाला वोट

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की पांच शिक्षक और ग्रेजुएट्स सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी पत्नी कंचन गडकरी, बेटे और बहू के साथ शहर के महल इलाके में स्थित न्यू इंग्लिश स्कूल के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा ने नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को मैदान में उतारा है। गडकरी खुद भी कई बार इस निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी रह चुके हैं। कांग्रेस ने यहां से मौजूदा एमएलसी अभिजीत वंजारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नागपुर ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के अलावा, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) ग्रेजुएट्स, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी ये द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। इन पांचों सीटों पर महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच मुकाबला है।
10:23 AM, 23-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: केंद्रीय मंत्री मोहोल ने पुणे में वोट डाला, सभी 5 सीटों पर महायुति की जीत का भरोसा जताया

महाराष्ट्र विधान परिषद की पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महा विकास अघाड़ी उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव समेत कई लोगों ने अपने वोट डाले। पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने एनसीपी एसपी उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव के खिलाफ स्मिता जाधव को मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना यूबीटी ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में, भाजपा ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी जयंत असगांवकर के खिलाफ कौस्तुभ गावड़े को उतारा है। शिवसेना, निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप का समर्थन कर रही है, जो राज्य मंत्री उदय सामंत के विशेष कार्याधिकारी हैं। अपना वोट डालने के बाद मोहोल ने कहा, 'पिछले चुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों के अनुभवों को देखते हुए, महाराष्ट्र की जनता भाजपा के साथ है।'

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने अच्छा काम किया है, और लोगों ने विकास की गति को देखा है। उन्होंने कहा, 'शिक्षित मतदाता समझदार होते हैं और वे सोच-समझकर अपना फैसला लेते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि महायुति गठबंधन सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा।'
10:02 AM, 23-Oct-2026

कर्नाटक सीएम ने की अपील

कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार ने विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा है। सीएम ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस पार्टी के उम्मदीवार को समर्थन देने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:54 AM, 23-Oct-2026

यूपी की 11 सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक सीटें शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीटें शामिल हैं।
09:50 AM, 23-Oct-2026

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों के लिए मतदान जारी है। इन सीटों के लिए 182 उम्मीदवार लाइन में हैं। 
 
09:48 AM, 23-Oct-2026

कैसे होता है विधान परिषद चुनाव?

शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में तय वोटर को अपनी पहली दूसरी और तीसरी वरीयता के अनुसार वोट करना होता है। पहली वरीयता के लिए वोट का कोटा तय है। यदि कोई उम्मीदवार पहले वरीयता का वोट उतना पा लेता है तो वह चुनाव जीत लेता है। अगर किसी उम्मीदवार को निर्धारित कोटे से अधिक प्रथम वरीयता वोट मिलता है तो उसके अतिरिक्त वोट उसकी दूसरी वरीयता के आधार पर उन उम्मीदवारों में बांट दिए जाते हैं।

ऐसा भी कई बार होता है कि प्रथम वरीयता का तय कोटा कोई भी उम्मीदवार छू नहीं पता है। वैसे में सबसे कम प्रथम वरीयता वोट पाने वाले उम्मीदवार को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है और उसके मत पत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता के वोटों को संबंधित शेष उम्मीदवारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है, जब तक कि प्रथम वरीयता का आवश्यक कोटा किसी उम्मीदवार को प्राप्त नहीं हो जाए।

09:33 AM, 23-Oct-2026

'BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है'

वाराणसी में MLC चुनावों को लेकर भाजपा नेता अनिल राजभर ने कहा, 'हम मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपना वोट डालें। हमारे दोनों उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेंगे और विधान परिषद में पहुंचेंगे। BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।'

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed