{"_id":"636643ed81862757c9120537","slug":"rahul-gandhi-caught-in-copyright-case-music-of-kgf-got-heavy","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉपीराइट के मामले में फंसे राहुल गांधी, KGF का म्यूजिक पड़ गया भारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कॉपीराइट के मामले में फंसे राहुल गांधी, KGF का म्यूजिक पड़ गया भारी
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 05 Nov 2022 04:37 PM IST
Link Copied
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए राहुल गांधी अपनी उस छवि से उबारने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी ने उनका मजाक उड़ाते हुए बना दी थी। उनकी कोशिश एक जननेता की इमेज बनाने की दिख रही है, एक ऐसा नेता जिसके पीछे भीड़ एकत्रित हो सकती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोजाना सैकड़ों लोगों से मिल रहे हैं। वहीं, इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की कई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है और वह लोगों को भावुक भी कर रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेताओं के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।