Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi got the support of 'Ram and Hanuman' in bharat Jodo Yatra
{"_id":"634a70564577ad47a15b5b08","slug":"rahul-gandhi-got-the-support-of-ram-and-hanuman-in-bharat-jodo-yatra","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला 'राम और हनुमान' का साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला 'राम और हनुमान' का साथ
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 15 Oct 2022 02:03 PM IST
Link Copied
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल के बाद तीसरे राज्य कर्नाटक में है और 21 अक्टूबर तक राज्य में रहेगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी जमकर चर्चा भी हो रही हैं। यात्रा की शुरुआत से ही पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओ के साथ लोगों का हुजूम सड़को पर उतर आया। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे हैं बल्कि समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल जुल भी रहे हैं। राहुल के इस भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस यात्रा में आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जों खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कर्नाटक के मरलाहल्ली गांव पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के समर्थक भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का भेष धारण करे उनके साथ पैदल चलते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।