Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rahul Gandhi was scolded by his mother for wearing a T-shirt, the Congress MP himself revealed
{"_id":"63bbfd274ccb86192f264f58","slug":"rahul-gandhi-was-scolded-by-his-mother-for-wearing-a-t-shirt-the-congress-mp-himself-revealed","type":"video","status":"publish","title_hn":"टी-शर्ट के चक्कर में राहुल गांधी को मां से पड़ी डांट, कांग्रेस सांसद ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टी-शर्ट के चक्कर में राहुल गांधी को मां से पड़ी डांट, कांग्रेस सांसद ने खुद किया खुलासा
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Mon, 09 Jan 2023 05:10 PM IST
Link Copied
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी की टी-शर्ट इस वक्त न केवल चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि विरोधी भी इस पर चुटकी लेने से नहीं चूक रहे हैं। इतनी सर्दी में भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी सिर्फ सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने तो अब यहा तक कह दिया कि इस टी-शर्ट से न केवल विरोधियों में बेचैनी है बल्कि उन्हें उनकी माता सोनिया गांधी से भी सर्दी में केवल टी-शर्ट पहनकर घूमने के लिए डांट पड़ चुकी है। दरअसल, हरियाणा के करनाल जिले में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे उनकी टी-शर्ट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपके इस सवाल ने मुझे डांट पड़वा दी है। राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर यात्रा करने के सवाल पर कहा कि उनकी टी-शर्ट से कई लोगों को आपत्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि, मुझे मेरे ममा (सोनिया गांधी) ने डांटा और कहा कि तुम टी-शर्ट पहन कर कैसे घूम रहे हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।