Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ram Mandir Donation Case: SIT uncovers the truth via CCTV—how was a multi-crore scam involving donation funds
{"_id":"6a33b55b2028a13110075c59","slug":"ram-mandir-donation-case-sit-uncovers-the-truth-via-cctv-how-was-a-multi-crore-scam-involving-donation-funds-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Donation Case: CCTV से SIT ने खोला राज, चंदे के पैसों में ऐसे हुआ करोड़ों का खेल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir Donation Case: CCTV से SIT ने खोला राज, चंदे के पैसों में ऐसे हुआ करोड़ों का खेल?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 18 Jun 2026 02:37 PM IST
Link Copied
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में कथित हेरफेर और वित्तीय गड़बड़ी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने जब मंदिर परिसर के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की सघनता से जांच की, तो सबूत मिटाने के लिए फुटेज के साथ छेड़छाड़ किए जाने की गंभीर आशंका सामने आई है। सोमवार से ही अयोध्या में डेरा डाले एसआईटी की टीम ने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, गोपाल राव और रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समेत कई पदाधिकारियों और कर्मचारियों से मैराथन पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक, दान के अस्पष्ट रिकॉर्ड और वित्तीय प्रक्रियाओं को लेकर पूछे गए कई तीखे सवालों पर ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं और उनके बयानों में गोलमोल रवैया देखने को मिल रहा है। जांच टीम ने इस पूरे खेल में पूछताछ के लिए करीब दो सौ लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें से सवा सौ से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है, जबकि पकड़े गए पांच संदिग्धों से बरामद रकम और उनके बयानों के आधार पर नए नामों की तस्दीक की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।