{"_id":"632c50fa5ea6d110f644ccf0","slug":"savarkar-s-poster-bjp-s-conspiracy-in-bharat-jodo-yatra","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा में सावरकर का पोस्टर बीजेपी की साजिश?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो यात्रा में सावरकर का पोस्टर बीजेपी की साजिश?
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Thu, 22 Sep 2022 05:41 PM IST
Link Copied
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब से शुरु हुई है तभी से लगातार खबरों में बनी हुई है। यह यात्रा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। इस यात्रा के वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बार यात्रा से जुड़ी एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसे देखना शायद कांग्रेस कभी पसंद नहीं करेगी। कांग्रेस से भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन एक बड़ी चूक हो गई। बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वाली रैली कार्यकर्ताओं के संग केरल के एर्नाकुलम जिले में पहुंची तो वहां पर स्वतंत्रता सेनानियों के लगे पोस्टर में विनायक दामोदर सावरकर की भी तस्वीर लगी थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही कांग्रेसियों को इसका पता चला, उन्होंने तुरंत सावरकर की फोटो को महात्मा गांधी की तस्वीर से ढक दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस के पोस्टर में रविंद्रनाथ टेगौर, गोविंद वल्लभ पंत, वीर सावरकार, चंद्र शेखर आजाद समेत कई स्वतंत्रता सेनानी नजर आ रहे है। हालांकि जैसे ही कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो पोस्टर से कार्यकर्ता सावरकर की तस्वीर हटा देते है और महात्मा गांधी की फोटो को बैनर में लगाने लगते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।