Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sharp drop in gold and silver prices for the sixth consecutive day; check the latest rates!
{"_id":"6a9885f1acc04f541706f927","slug":"sharp-drop-in-gold-and-silver-prices-for-the-sixth-consecutive-day-check-the-latest-rates-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार छठे दिन भी सोने- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए ताजा रेट!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लगातार छठे दिन भी सोने- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए ताजा रेट!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:30 AM IST
Link Copied
वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल और महंगाई के बढ़ते खतरे के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने और केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को ऊंचा रखने या फिर उनमें बढ़ोतरी करने की आशंका मजबूत हुई है। ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली और बिकवाली का रुख अपनाया, जिसके कारण सुरक्षित निवेश के रूप में पहचाना जाने वाला सोना भी दबाव में आ गया।
राजधानी दिल्ली में बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,100 रुपये घटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, सभी करों सहित, रह गई। मंगलवार को सोना 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में लगातार छह कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद महज छह कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत करीब 11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम घट चुकी है। मौजूदा स्तर इससे पहले 14 अगस्त को देखा गया था, जब दिल्ली में सोने की कीमत 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी रिकॉर्ड ऊंचाई से सोने में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी की कीमतों में भी बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे कारोबारी दिन चांदी सस्ती हुई और इसका भाव 5,000 रुपये घटकर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह कीमती धातुओं में निवेशकों की बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, बुधवार को भी कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव बना रहा और इसके चलते हाजिर सोना तीन सप्ताह से अधिक समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, महंगाई के आंकड़ों तथा ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों पर निर्भर करेगी। यदि भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो महंगाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है और इससे कीमती धातुओं पर दबाव बना रह सकता है। फिलहाल सोने में रिकॉर्ड स्तर से आई तेज गिरावट ने निवेशकों का ध्यान बाजार की अगली दिशा पर केंद्रित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।