Hindi News
›
Video
›
India News
›
Shooting inside US restaurant: Three dead, two injured; attacker killed.
{"_id":"6a6edd6efcf0ea6b0709e88f","slug":"shooting-inside-us-restaurant-three-dead-two-injured-attacker-killed-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी रेस्तरां के भीतर गोलीबारी: तीन की मौत, दो हताहत; हमलावर ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिकी रेस्तरां के भीतर गोलीबारी: तीन की मौत, दो हताहत; हमलावर ढेर
वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Ajeet Yadav Updated Sun, 02 Aug 2026 11:32 AM IST
Link Copied
अमेरिका के आइडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां के अंदर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया है और फिलहाल समुदाय के लिए किसी तरह का खतरा नहीं बचा है। हालांकि, मरने और घायलों की सही संख्या अभी जारी नहीं की गई है।
पुलिस के मुताबिक गोलीबारी शहर के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके में हुई। घटना के समय रेस्तरां और आसपास काफी लोग मौजूद थे। कई पुलिस एजेंसियां और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने आसपास की सड़कों को बंद कर लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की। मेडिकल टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।