Hindi News
›
Video
›
India News
›
The trend of comparison of Rahul Gandhi with Lord Ram increased during the Bharat Jodo Yatra
{"_id":"634fbcd9dad3040d342f1aa0","slug":"the-trend-of-comparison-of-rahul-gandhi-with-lord-ram-increased-during-the-bharat-jodo-yatra","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना का चलन बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना का चलन बढ़ा
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Published by: प्रवीण तिवारी Updated Wed, 19 Oct 2022 02:31 PM IST
Link Copied
कांग्रेस नेताओं द्वारा अब राहुल गांधी की राम से तुलना का चलन बढ़ गया है। राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नाम और राम के नाम में 'आर' शब्द की समानता है। नाना पटोले कहा कि भगवान श्री राम ने पदयात्रा की थी। शंकराचार्य भी इस रास्ते पर चले और अब राहुल गांधी भी पदयात्रा कर रहे हैं। लोग उनसे जुड़ रहे हैं, इसलिए यह भगवान के साथ उनकी तुलना नहीं, बल्कि एक संयोग है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में 'आर' होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नेताओं की तुलना भगवान से करने वाले काम भाजपा नेता करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं, देश के लिए काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।