बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   TMC's Rajya Sabha MP Koel Mallick has resigned from her post.

TMC Koel Mallick Resignation: TMC की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने पद से दिया इस्तीफा। Mamata

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Thu, 16 Jul 2026 05:37 PM IST
TMC's Rajya Sabha MP Koel Mallick has resigned from her post.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी लगातार टूट रही है। अब ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मलिक ने अपने पद से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक इस्तीफा है या फिर टीएमसी के भीतर बढ़ती बगावत की एक और कड़ी?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सामने राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। पार्टी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मलिक ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्यता से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा भेज दिया है।

कोयल मलिक को इसी साल अप्रैल में ममता बनर्जी ने राज्यसभा भेजा था। लेकिन महज कुछ महीनों के भीतर उनका इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

इससे पहले भी टीएमसी के कई बड़े चेहरे पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। सुष्मिता देव और शुखेंदु शेखर जैसे नेताओं ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया और अब वे भाजपा के टिकट पर फिर से राज्यसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में बगावत लगातार बढ़ती गई। पार्टी के कई सांसद और विधायक या तो अलग गुट में शामिल हो गए या दूसरे दलों के साथ चले गए। लोकसभा में 20 से अधिक सांसद काकोली के नेतृत्व वाले गुट के साथ एनसीपीआई में शामिल हो चुके हैं, जबकि 60 से ज्यादा विधायक भी ममता बनर्जी के नेतृत्व से दूरी बना चुके हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता और कामरहाटी से विधायक मदन मित्रा भी नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गए।

हालांकि मदन मित्रा ने साफ किया कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विधायक बने रहेंगे, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की सभी राष्ट्रीय और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

मदन मित्रा का बयान भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कहा, "मैंने अपना कमरा बदला है, मकान नहीं।" उनका कहना था कि वह अब भी टीएमसी का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने संगठन के भीतर अपनी जगह बदलने का फैसला किया है।

लगातार हो रहे इस्तीफे और बगावत ने ममता बनर्जी के सामने संगठन को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यही सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में टीएमसी की संगठनात्मक ताकत पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

कोयल मलिक का इस्तीफा और मदन मित्रा का बागी गुट में जाना, टीएमसी के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल की नई तस्वीर पेश करता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ममता बनर्जी इस संकट से पार्टी को कैसे उबारती हैं और क्या आने वाले दिनों में बगावत का यह सिलसिला थमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

UP Weather Update: 17 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, 22 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

16 Jul 2026

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

16 Jul 2026

Maharashtra Politics: इस वजह से शरद पवार देंगे NDA का साथ? विपक्ष को लगेगा झटका!

16 Jul 2026

Hunger Strike: सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश, बताया अपनी सेहत का हाल

16 Jul 2026

Weather Forecast 16 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

16 Jul 2026
विज्ञापन

UP Crime News: 36 साल पुराने लूटकांड में पूर्व MLC बृजेश सिंह हुए, CJM कोर्ट ने दिया अपना फैसला!

16 Jul 2026

Bankipur By Election: बांकीपुर में जीत के लिए भाजपा ने उतारी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी फौज!

16 Jul 2026
विज्ञापन

Madan Mitra Joins TMC Rebel Camp: मदन मित्रा के इस्तीफे पर भाजपा ने किया ममता पर जबरदस्त पलटवार!

16 Jul 2026

Siddharthnagar: निकाह के 43 दिन बाद कत्ल! बीवी को मारकर लाश पर सोता रहा आरोपी, रची गुमशुदगी की कहानी

15 Jul 2026

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और सोनम वांगचुक के नाम शशि थरूर का भावुक पत्र

15 Jul 2026

बाबा बागेश्वर के भाई को किया गया गिरफ्तार, किसान पर गोली चलाने का आरोप

15 Jul 2026

UP Election 2027: डबल इंजन सरकार फिर भी क्यों पिछड़ा बुंदेलखंड?| Raja Bundela| Ken Betwa Project| BJP

15 Jul 2026

UP Election 2027: डबल इंजन सरकार फिर भी क्यों पिछड़ा बुंदेलखंड?| Raja Bundela| Ken Betwa Project| BJP

15 Jul 2026

शिंदे और शरद पवार की मुलाकात पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले? Sharad Pawar Met Eknath Shinde|Maharashtra

15 Jul 2026

Jantar Mantar Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल, सोनम वांगचुक से करेंगे मुलाकात

15 Jul 2026

Ram mandir Donation Case को Akhilesh Yadav नहीं बनाएंगे मुद्दा वजह जान लीजिए!| Akhilesh vs Yogi

15 Jul 2026

परिसीमन बिल पर NDA का साथ देगी NCP-SP? सुप्रिया सुले ने दिया संकेत! Monsoon Session|Maharashtra

15 Jul 2026

Madan Mitra Joins TMC Rebel Camp: ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा ने भी छोड़ी TMC, ऋतब्रत गुट में हुए शामिल

15 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike: Rakhi Sawant, Abhay Deol, Shabana Azmi,वांगचुक को Bollywood का Support

15 Jul 2026

Noida Mamura Village Fire: नोएडा में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

15 Jul 2026

India-UK CETA: गाड़ियां सस्ती, बांग्लादेश को झटका, भारत-ब्रिटेन डील से कितना फायदा?

15 Jul 2026

Sonam Wangchuk Hunger Strike : दिल्ली हाई कोर्ट ने मोदी सरकार को भेजे नोटिस में क्या लिखा? | CJP Protest

15 Jul 2026

One Nation One Election: लोकसभा के साथ होंगे राज्यों के चुनाव, जान लीजिए कब से, क्या है पूरा प्लान?

15 Jul 2026

Aamir Khan की Third Marriage पर Controversy, Love Jihad पर Actor ने तोड़ी चुप्पी! | Gauri Spratt

15 Jul 2026

Aamir Khan की Third Marriage पर Controversy, Love Jihad पर Actor ने तोड़ी चुप्पी! | Gauri Spratt

15 Jul 2026

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का समर्थन

15 Jul 2026

West Bengal: शुभेंदु अधिकारी ने कर दिया बड़ा खेल, अब ममता के सामने आई नई मुसीबत!

15 Jul 2026

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर लग सकता है 100% तक टैरिफ, सूची में भारत भी शामिल

15 Jul 2026

Weather Update: यूपी और दिल्ली-NCR में मानसून पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगी बारिश!

15 Jul 2026

Ind Vs Eng ODI: RO-KO के आते ही धमाकेदार जीत, टूट गया इंग्लैंड का घमंड!

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed