फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan Murder Case: siya Plot to Kill Him With Slow Poison Failed, Murder Plan Followed

केतन मर्डर केस: सिया ने पहले धीमे जहर से मारने की रची थी साजिश, नाकाम रहने पर बनाई हत्या की योजना

Thu, 16 Jul 2026 06:38 PM IST
राहुल कुमार सुनील मेहरोत्रा, मुंबई।
सुनील मेहरोत्रा, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सिया केतन को धीमा जहर देकर मारने की योजना बना रही है। पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा...
 

विज्ञापन
Ketan Murder Case: siya Plot to Kill Him With Slow Poison Failed, Murder Plan Followed
केतन-सिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि केतन की हत्या की साजिश सीधे किले पर ले जाकर नहीं रची गई थी, बल्कि सबसे पहले उसे धीमा जहर (स्लो पॉइजन) देकर धीरे-धीरे मारने या हमेशा के लिए अपंग बनाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों को ऐसा जहर नहीं मिल सका तो उन्होंने हत्या का दूसरा तरीका अपनाया। इसी बिंदु को अब जांच का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन


मनचाहा जहर नहीं मिलने के कारण पूरी नहीं योजना
जांच अधिकारियों का मानना है कि पूरी साजिश की शुरुआत मई 2025 में हुई, जब सिया और चेतन के बीच रिश्ते की बात आगे बढ़ी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने पहले केतन को स्लो पॉइजन देने की योजना बनाई थी, ताकि उसकी मौत स्वाभाविक लगे या वह हमेशा के लिए अपंग हो जाए। लेकिन मनचाहा जहर नहीं मिलने के कारण यह योजना पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद दोनों ने हत्या के दूसरे तरीकों पर काम शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या सिया और चेतन ने केतन की हत्या के लिए किसी सुपारी किलर से संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने एक व्यक्ति से बात की थी। उसने शुरुआत में हत्या करने की हामी भरी, लेकिन बाद में डर के कारण पीछे हट गया। अब जांच टीम उसे इस मामले का अहम गवाह मान रही हैं। पुलिस को उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जहां आरोपियों की उससे कथित मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिया और चेतन ने 025 में खाटू श्याम मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी?
जांच के दौरान एक और अहम पहलू सामने आया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या सिया और चेतन ने वर्ष 2025 में राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में गुप्त रूप से शादी की थी। इस सिलसिले में पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम मंदिर पहुंची और वहां की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। जांचकर्ताओं को दोनों की कथित शादी की दो तस्वीरें भी मिली हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोहागढ़ किले पर 21 वर्षीय एक लॉ स्टूडेंट की मौत के मामले की भी दोबारा जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों को शक है कि केतन की हत्या की योजना उसी घटना से प्रेरित होकर बनाई गई हो सकती है। 18 मार्च 2025 को जिस स्थान से छात्रा की गिरकर मौत हुई थी, उसी इलाके में बाद में केतन की भी जान गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया को केतन के ट्रेकिंग के शौक की जानकारी थी। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसे ट्रेकिंग के बहाने लोहागढ़ किले तक बुलाना आसान रहा। जांचकर्ताओं के मुताबिक, उस इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और सामान्य दिनों में लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। इससे वारदात के प्रत्यक्षदर्शी मिलने की संभावना बेहद कम रहती है।

सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन 31 मई को घटनास्थल की रेकी करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां सेल्फी लीं और वीडियो भी बनाए। पुलिस इन सबूतों की भी जांच कर रही है। जांच में मिले डिजिटल सबूत भी पुलिस के लिए अहम माने जा रहे हैं। आरोपियों की इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री से दो जापानी वीडियो के लिंक मिले हैं। करीब दो-दो घंटे लंबे इन वीडियो में पुलिस पूछताछ के दौरान शांत रहने और सवालों के जवाब देने के तरीके बताए गए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन वीडियो को किस मकसद से देखा गया था और क्या उनका संबंध कथित साजिश से है।


पुलिस का कहना है कि गुप्त शादी, स्लो पॉइजन की कथित योजना, सुपारी देकर हत्या की कोशिश और डिजिटल सबूतों समेत हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। इन सभी कड़ियों को जोड़कर पूरी साजिश की तस्वीर साफ करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed