फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   crucial meeting of NDA leaders will be held at Rajnath Singh's residence on Friday, ahead of monsoon session

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के आवास पर जुटेंगे सहयोगी दल

Thu, 16 Jul 2026 07:08 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
crucial meeting of NDA leaders will be held at Rajnath Singh's residence on Friday, ahead of  monsoon session
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : एएनआई
संसद का मानसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होगा। ऐसे में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की विधायी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर शुक्रवार को एनडीए के नेता जुटेंगे और रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन


 राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक
सूत्रों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि एनडीए नेता आने वाले संसदीय सत्र के लिए गठबंधन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9.30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी। मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। उम्मीद है कि इसमें सरकार अपनी मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताएगी, जबकि विपक्ष कई विवादास्पद मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र के हंगामेदार होने की संभावना
आगामी सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। संभावनाएं हैं कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले को उठाएगा और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों पर सवाल करेगा। कांग्रेस पहले ही रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है।

इस बार संसद के दोनों सदनों में कई सदस्यों की सीट बदलने की संभावना भी है। तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद 20 लोकसभा सांसदों ने 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' में विलय किया था। इन सांसदों ने सदन में अलग बैठने की व्यवस्था मांगी है। वहीं, तीन राज्यसभा सांसदों ने टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।


इसी तरह, शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जो ऊपरी सदन में इस बार सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed