उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम होगी, जिससे तापमान बढ़ेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि पूर्वी तराई के कई जिलों में अभी भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़ समेत 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बाराबंकी में सबसे ज्यादा 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जानिए आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा और कब तक कमजोर रहेगा मानसून।