बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   TMC Split: After Sukhendu, Sushmita, and Prakash Chik, another of Mamata's MPs resigns?

TMC Crisis: सुखेंदु, सुष्मिता, प्रकाश चिक के बाद ममता की एक और सांसद की छुट्टी?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 11 Jul 2026 11:10 AM IST
TMC Split: After Sukhendu, Sushmita, and Prakash Chik, another of Mamata's MPs resigns?
क्या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं? क्या राज्यसभा में पार्टी का संख्या बल लगातार घटता जाएगा? और क्या पार्टी के भीतर चल रही नेतृत्व की लड़ाई अब संगठन से लेकर चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है? आखिर क्यों टीएमसी के लिए हर नया दिन नई चुनौती लेकर आ रहा है? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ भाजपा का कथित "ऑपरेशन टीएमसी" अब भी जारी है और तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। पार्टी एक साथ दो बड़े मोर्चों पर दबाव झेल रही है। एक तरफ राज्यसभा में लगातार सांसदों के इस्तीफों से उसका संख्या बल घटने की आशंका है, तो दूसरी ओर ऋतव्रत बनर्जी गुट समानांतर संगठन खड़ा कर अपनी राजनीतिक दावेदारी मजबूत करने में जुटा हुआ है।

एक दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। पार्टी इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि अब राज्यसभा सांसद रुक्मणी मलिक के इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति को ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में कुछ और राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के बचे हुए नौ राज्यसभा सांसदों में से दो और सांसद पार्टी से दूरी बना सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो उच्च सदन में पार्टी का प्रभाव और संख्या बल दोनों कमजोर पड़ सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे इस्तीफे केवल संख्या का मामला नहीं हैं, बल्कि यह पार्टी नेतृत्व के सामने खड़े असंतोष और आंतरिक चुनौतियों का भी संकेत हैं। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 20 सांसद तृणमूल कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं या उनका विलय हो चुका है।

उधर, पार्टी के भीतर दूसरा बड़ा संकट संगठनात्मक स्तर पर दिखाई दे रहा है। ऋतव्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट अपनी समानांतर संगठनात्मक संरचना को तेजी से विस्तार दे रहा है। ममता बनर्जी को पार्टी के चेयरपर्सन पद से हटाने और नई वर्किंग कमेटी के गठन के बाद अब यह गुट राज्य और जिला समितियों के गठन में जुट गया है।

कोलकाता के तपसिया स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय बैठक में राज्य अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि कई विधायक, पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि और विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

इससे पहले ऋतव्रत गुट 30 सदस्यीय वर्किंग कमेटी का गठन कर खुद को "असली तृणमूल" बता चुका है और उसका पूरा विवरण चुनाव आयोग को भी सौंप चुका है। इस गुट ने मध्य हावड़ा के विधायक अरूप राय को चेयरपर्सन बनाया है, जबकि ऋतव्रत बनर्जी, जावेद खान और संदीपन साहा को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फिलहाल कालीघाट गुट के सामने कई चुनौतियां एक साथ खड़ी हैं। राज्यसभा में घटता संख्या बल, समानांतर संगठन का तेजी से विस्तार, पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग में जारी कानूनी लड़ाई और नेताओं के लगातार पाला बदलने की अटकलें ये सभी घटनाक्रम संकेत दे रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और वैधता की लड़ाई अभी थमने वाली नहीं है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि राज्यसभा में पार्टी की संख्या और घटती है तथा ऋतव्रत बनर्जी गुट जिला स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहता है, तो आने वाले महीनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर की यह सियासी जंग और अधिक तीखी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rashifal 11 July 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

11 Jul 2026

Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने झांसी में किया बवाल

11 Jul 2026

Bankipur By Election: बांकीपुर में बीजेपी ने अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

10 Jul 2026

OBC का घर-घर सर्वे शुरू, रिपोर्ट तय करेगी पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख

10 Jul 2026

NCP (SP)-Congress Merger News: शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? सुप्रिया सुले ने खोले पत्ते

10 Jul 2026
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से गया को लेकर खास बातचीत

10 Jul 2026

The Gen Z Show: Gen Z पर सबसे बड़ा आरोप... क्या सच है ये बात? | Small Town vs Metro Gen Z

10 Jul 2026
विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी प्रत्याशी 'बंटी' ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

10 Jul 2026

Sushmita Dev Attack on Mahua Moitra: बीजेपी में शामिल होते ही सुष्मिता देव ने महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना

10 Jul 2026

Mamata Banerjee Big Statement : सीएम शुभेंदु पर भड़कीं ममता, दे डाला खुला चैलेंज! | TMC vs BJP

10 Jul 2026

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: फिर जेल जाएंगे राजपाल यादव? दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

10 Jul 2026

Karur Stampede: करूर हादसे के पीड़ितों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ, विजय बोले- यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा

10 Jul 2026

पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज: सुखजिंदर सिंह रंधावा का बड़ा बयान,राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

10 Jul 2026

अयोध्या में बोले सीएम योगी,हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया

10 Jul 2026

Cockroach Janta Party Protest: अभिजीत दीपके ने पकड़े पुलिस पैर, जोड़े हाथ, अब हंगामा क्यों?

10 Jul 2026

US-Iran Tension: ईरान ने बनाया ट्रंप को मारने का प्लान? खामेनेई नहीं, इस नेता का लेगा बदला!

10 Jul 2026

IND vs ENG 4th T20: क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ गई 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरी?

10 Jul 2026

PM Modi MCG Visit: भारत से शुरू होगा बिग बैश लीग का 16वां सीजन, 2036 ओलंपिक पर भी मिला समर्थन

10 Jul 2026

India-Australia: चीन को घेरने की बड़ी तैयारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर किए अहम समझौते

10 Jul 2026

UP Rain Alert: यूपी भारी बारिश का अलर्ट, 14 की मौत, कई जिलों में स्कूल बंद

10 Jul 2026

Weather Forecast 10 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

10 Jul 2026

Rashifal 10 July 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

10 Jul 2026

Ali Khamenei Funeral: सुपुर्द-ए-खाक हुए खामेनेई,लोगों की आखें नम

10 Jul 2026

Encounter in Gurugram: दीपक नांंदल गैंग के चार शूटर पुलिस ने किए ढेर

10 Jul 2026

The Gen Z Show: छोटे शहर की सादगी या मेट्रो का एटीट्यूड? Gen Z की खुली बहस, इस शुक्रवार शाम 7 बजे

09 Jul 2026

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक को बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव का उम्मीदवार

09 Jul 2026

NDA की बैठक से पहले राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी सरकार पर दिया बयान

09 Jul 2026

धन की कमी से विकास कार्य प्रभावित, मेयर-विधायक-सांसद ने जताई नाराजगी

09 Jul 2026

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी पर राहुल गांधी ने क्यों साधी चुप्पी? कांग्रेस नेताओं ने बताई वजह

09 Jul 2026

TMC पर ममता बनर्जी का कब्जा? कोर्ट ने सीज खातों से हटाई रोक!

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed