Hindi News
›
Video
›
India News
›
India-Australia: Major move to counter China; India and Australia sign key agreements on defense and maritime
{"_id":"6a5092cdaa2d238ba80d8608","slug":"india-australia-major-move-to-counter-china-india-and-australia-sign-key-agreements-on-defense-and-maritime-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"India-Australia: चीन को घेरने की बड़ी तैयारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर किए अहम समझौते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Australia: चीन को घेरने की बड़ी तैयारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर किए अहम समझौते
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 10 Jul 2026 12:05 PM IST
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वार्षिक शिखर सम्मेलन में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, खुफिया सहयोग, सैन्य लॉजिस्टिक्स और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे अहम क्षेत्रों में कई बड़े समझौतों पर मुहर लगाई है। अब दोनों देशों की नौसेनाएं एक-दूसरे के बंदरगाहों का उपयोग कर सकेंगी, सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियान मजबूत होंगे, जबकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर साझा रणनीतिक नजर रखी जाएगी। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भी मिलकर काम करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
आर्थिक मोर्चे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया ने लिथियम, कोबाल्ट और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करने पर सहमति जताई है। माना जा रहा है कि इससे चीन पर निर्भरता कम होगी, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी और भारत की औद्योगिक व रणनीतिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। इस साझेदारी को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक समीकरणों के बीच दोनों लोकतांत्रिक देशों की बड़ी रणनीतिक पहल माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।