Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान
{"_id":"6a5c41bcb14d85c62e02d982","slug":"up-weather-update-55-imd-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2026 08:47 AM IST
उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को गोरखपुर में सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए प्रदेश के 55 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की आशंका जताई गई है।
आईएमडी ने गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, अयोध्या समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मेरठ और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।