Hindi News
›
Video
›
India News
›
What did Kangana say about the 'Gutter Generation' this time? CJP has launched a campaign against her!
{"_id":"6a69c3f5365a3aebcc085e6f","slug":"what-did-kangana-say-about-the-gutter-generation-this-time-cjp-has-launched-a-campaign-against-her-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"'गटर जेनरेशन' पर कंगना ने फिर ऐसा क्या कहा? CJP ने खोल दिया मोर्चा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'गटर जेनरेशन' पर कंगना ने फिर ऐसा क्या कहा? CJP ने खोल दिया मोर्चा!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 29 Jul 2026 02:42 PM IST
Link Copied
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने छात्र प्रदर्शन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि 75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी छात्र आंदोलन किए हैं, लेकिन इस तरह की भाषा बोलने वालों को छात्र नहीं कहा जा सकता। कंगना ने यह भी कहा कि वे 16 साल की उम्र से अपने करियर के लिए काम कर रही हैं और कभी अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनीं।
कंगना के बयान पर CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी में भी लोग कंगना को गंभीरता से नहीं लेते, तो बाकी लोग क्यों लें। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी भी कंगना की बातों को गंभीरता से नहीं लेती और सांसद बनने के बाद उनके पुराने बयानों से उनकी गंभीरता साफ नजर आती है।
वहीं CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कंगना के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, "आपने हमें कॉकरोच कहा, गटर कहा, लेकिन याद रखिए, इन्हीं 'कॉकरोचों' ने गटर से निकलकर आपकी सरकार के एक मंत्री को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।