{"_id":"6aaac3a6cc86e01af00bd8c0","slug":"video-cremation-ground-built-at-a-cost-of-rs1240-lakh-remains-incomplete-villagers-distressed-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"12.40 लाख से बना श्मशान घाट अधूरा, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:58 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी/बछौनी। ग्राम पंचायत बछौनी में करीब 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनाया गया श्मशान घाट अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण उन्हें अंतिम संस्कार के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक श्मशान घाट में अभी तक पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, छत का निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। बरसात के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है। बारिश होने पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि खर्च होने के बावजूद श्मशान घाट का काम पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा का निर्माण अधूरा रहने से पंचायत के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि पानी की व्यवस्था कराने के साथ अधूरी छत का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि बरसात में लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।