{"_id":"6ad07bfe055fbad65b0ce5af","slug":"plot-to-attack-a-hindu-temple-in-the-us-foiled-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"US में हिंदुओं को क्यों मारना चाहता था ये लड़का? 'चमत्कार' से बची जाने!","category":{"title":"Micro","title_hn":"माइक्रो","slug":"micro"}}
US में हिंदुओं को क्यों मारना चाहता था ये लड़का? 'चमत्कार' से बची जाने!
वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Ajeet Yadav
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:38 PM IST
Link Copied
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान एलेक्सांद्रोस पापोराकिस के रूप में हुई है, जो इलिनॉय के पैलेटाइन का रहने वाला है। जांच के दौरान उसके घर से एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों अतिरिक्त कारतूस और हमले में इस्तेमाल किए जा सकने वाले अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस को आरोपी के पास से एक दस्तावेज भी मिला है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी और चरमपंथी विचारों का उल्लेख है। इस दस्तावेज में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों, खासकर भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा से जुड़ी बातें भी लिखी गई थीं। अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी 11 अक्तूबर को ऑरोरा इलाके में स्थित किसी हिंदू पूजा स्थल को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हमले के लिए चुने गए संभावित स्थान की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।