{"_id":"6a015c887ba495b2300bbb1b","slug":"video-the-strike-of-sanitation-workers-continued-for-the-11th-day-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: 11वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
बहादुरगढ़: 11वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल में कच्चे, पक्के और ठेकेदारी व्यवस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 को दिए गए आदेशों के तहत 5 से 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। इसके साथ ही ठेका प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग दोहराई गई।
धरने के दौरान अग्निशमन विभाग फरीदाबाद में शहीद हुए भवि चंद शर्मा और रणबीर को शहीद का दर्जा देने, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई। वहीं, झज्जर जिले में भूख हड़ताल के दौरान कर्मचारी राजेश की मौत पर यूनियन ने गहरा दुख जताते हुए उसके परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। हड़ताल में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।