ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अगर पति, 15 से 18 साल की पत्नी के साथ बनाता है शारीरिक संबंध तो माना जाएगा रेप, नाबालिग पत्नी को करनी होगी एक साल के भीतर शिकायत
नाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध रेप -SC
2.
घाटी के बांदीपोरा में मुठभेड़, वायुसेना के दो जवान शहीद, दो आतंकवादी ढेर तो शोपियां में आतंकियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी अरेस्ट
बांदीपोरा में वायुसेना के दो गरुड़ कमांडोज शहीद
3.
प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील, कुम्हारों से दिये खरीदकर मनाए दीवाली,नानाजी की जन्मशती पर शुरू किया गरीबी भारत छोड़ो आंदोलन
‘इस दीवाली कुम्हारों से खरीदें दीये’
4.
हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा में कबूला अपना जुर्म, सीबीआई टीम ने रणजीत और पत्रकार छत्रपति हत्या में जेल में की राम रहीम से पूछताछ
हनीप्रीत इशारे पर ही पंचकूला में हुई हिंसा
5.
दिल्ली एनसीआर के पटाखा विक्रेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,बिक्री पर से बैन हटाने के लिए दी अर्जी,शुक्रवार को हो सकती है सुनवाई
दिल्ली-NCR में पटाखा बैन पर विक्रेता पहुंचे SC
6.
यूपी के शहीद जवानों के गांव तक बनेंगे गौरव पथ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाछ ने दिखाई 50 बसों को हरी झंडी,शुरू की संकल्प सेवा
यूपी में शहीदों के गांव तक ‘गौरव पथ’
7.
आगरा के बी.आर अंबेडकर विश्वविद्यालय ने किया कई प्राइवेट कंपनियों को ब्लैकलिस्ट, विश्वविद्यालय से पास आउट हुए छात्र अभी तक बेरोजगार , फर्जी मार्कशीट के केसों ने भी खड़े किए विश्वविद्यालय पर सवाल
आगरा का अंबेडकर विश्वविद्यालय 'ब्लैकलिस्ट'!
8.
अहोई अष्टमी पर मथुरा के राधाकुंड पर जुट रहे देश-विदेश से नि:संतान दंपति...कुंड में आधी रात में विशेष स्नान कर पुत्र प्राप्ति की इच्छा पूरी होने की है मान्यता...
राधाकुंड में स्नान से होती है पुत्र प्राप्ति
9.
अनुपम खेर चुने गए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष, पद्मश्री, पद्म भूषण सम्मान और स्टेज प्ले में उम्दा अभिनय के धनी अनुपम कर चुके 500 से ज्यादा फिल्में
FTII के नए चेयरमैन अनुपम खेर
10.
गिर के जंगलों में शेर संग तस्वीर के कारण विवादों में फंसे मोरारी बापू, सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है तस्वीर, RTI एक्टिविस्ट ने दर्ज कराई शिकायत
शेर संग तस्वीर पर फंसे मोरारी बापू