ये हैं इस वक्त की 5 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujalatv.com
1.
भीमा-कोरेगांव केस को लेकर SC में सुनवाई टली, अब सोमवार तक नजरबंद रहेंगे पांचों आरोपी, गिरफ्तार लोगों पर नक्सलियों से जुड़े होने का शक
सोमवार को शहरी नक्सली लिंक की सुनवाई
2.
भूकंप के झटकों से हिले बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर इलाके, रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, कोकराझार रहा भूकंप का केंद्र
पूर्वी भारत की डोली धरती
3.
यूपी के बिजनौर में पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, देखते-देखते छह की मौत, दो घायल, फैक्ट्री के अधिकारी और मालिक फरार
फैक्ट्री में जिंदा जले लोग
4.
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ वाले बने आतंकियों का निशाना, पुलिस नाके पर हमला कर फरार, हमले के बाद इलाके में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी
आतंकियों का पुलिस नाके पर हमला
5.
बॉर्डर पर ‘घुसपैठिया’ ड्रैगन ने चली फिर नई चाल, अगस्त में तीन बार चार किलोमीटर तक चीनी सैनिक घुसे भारतीय सीमा में
‘घुसपैठिया’ ड्रैगन की नई चाल