ये हैं इस वक्त की 05 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com
1
वाराणसी पुल हादसे की आई अंतरिम जांच रिपोर्ट, विभागीय जांच में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक राजन मित्तल समेत 6 अधिकारियों को हादसे का जिम्मेदार पाया गया
वाराणसी हादसा: अंतरिम रिपोर्ट में 6 अधिकारी दोषी
2
वाराणसी के विकास के लिए अलग से बनेगा प्राधिकरण, तीर्थ विकास प्राधिकरण का नाम होगा, ‘श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष क्षेत्र’
काशी के विकास के लिए बनेगा अलग प्राधिकरण
3
कैराना उपचुनाव से ठीक पहले विपक्ष को तगड़ा झटका, आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी साहब सिंह और बीएसपी नेता चरण सिंह भारती जाटव ने थामा बीजेपी का हाथ
कैराना उपचुनाव से पहले बीजेपी ने जाट वोट में मारी सेंध
4
बाराबंकी में पुरानी रंजिश के चलते समाजवादी पार्टी सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लखनऊ-बनारस हाईवे पर शव रखकर शुरू किया प्रदर्शन
बाराबंकी में एसपी सभासद के बेटे की हत्या
5
हल्द्वानी से बीटेक छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस अब धर्मांतरण और निकाह का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोपी गवाहों और काजी की तलाश में जुटी, गिरफ्तारी नहीं होने पर होगी कुर्की
बीटेक छात्रा के अपहरण मामले में काजी की तलाश