{"_id":"5c2cc86cbdec2256a7705c7e","slug":"moushumi-chatterji-joins-bjp-2019-loksabha-bengal-battle","type":"video","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भाजपा में शामिल, ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति तक का सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भाजपा में शामिल, ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति तक का सफर
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: बसंत कुमार Updated Wed, 02 Jan 2019 09:45 PM IST
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Moshumi Chatterjee ने आज BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि 2019 Lok Sabha Election में बंगाल में जीत हासिल करने के लिए मौसमी पर बड़ा दांव खेला जा सकता है। वैसे मौसमी के लिए राजनीति की राह नई नहीं है क्योंकि 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कोलकाता उत्तर-पूर्व से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2019 लोक सभा चुनाव में भाजपा पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा दांव खेलना चाहती है। यही वजह है कि वो ममता दीदी के मैदान में ऐसे सिपहसालारों को इकट्ठा करने में जुटी है जो जनता से सीधे जुड़ कर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का काम कर सकें। ऐसे में बिल्कुल ताज्जुब नहीं होगा अगर 15 साल बाद, मौसमी एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोकें। इससे पहले बंगाल से ही बाबुल सुप्रियो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।