Hindi News
›
Video
›
World
›
California Plane Crash :The plane fell after the crash on the railway track the policeman bravely saved the life of the pilot
{"_id":"61dc43e959c82334a1557b13","slug":"california-plane-crash-the-plane-fell-after-the-crash-on-the-railway-track-the-policeman-bravely-saved-the-life-of-the-pilot","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रैश के बाद रेल की पटरी पर गिरा विमान,पुलिसवाले ने बहादुरी से बचाई पायलट की जान,वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रैश के बाद रेल की पटरी पर गिरा विमान,पुलिसवाले ने बहादुरी से बचाई पायलट की जान,वीडियो वायरल
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडे Updated Mon, 10 Jan 2022 08:04 PM IST
Link Copied
अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक बड़ा हादसा यहां टलता दिखा। एक विमान अचानक असंतुलित होकर रेल की पटरी पर जा गिरा और क्रश के बाद पायलट विमान में ही फंसा रह गया। ट्रैक पर सामने से ट्रेन आ रही थी। ट्रेन विमान को टक्कर मारकर किसी भी पल पायलट की जान ले सकती थी लेकिन उस वक्त एक पुलिस वाले ने चौकसी दिखाते हुए पायलट को कुछ सेकंड के भीतर ही प्लेन से निकाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में आप देख सकते हैं क्रैश विमान पटरियों पर गिरा है और पुलिस वाला कोशिश कर रहा है कि ट्रेन आने से पहले पायलट को निकाल ले और वह अपने इस मंशा में कामयाबी हुआ । उसने पायलट की जान बचा ली वीडियो में पायलट लहूलुहान है और ट्रेन करीब आ रही है लेकिन फिर भी पुलिस वाले ने बहादुरी का परिचय देते हुए उस पायलट को बचा लिया लॉस एंजेलिस के पुलिस ने भी इस बहादुर पुलिसकर्मी की तारीफ की है फिलहाल पायलट कुछ को कुछ चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।