Hindi News
›
Video
›
World
›
More than 10 lakh cases were reported in america within 24 hours
{"_id":"61d67fa8437be7160b2bc04f","slug":"more-than-10-lakh-cases-were-reported-in-america-within-24-hours","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन में 10 लाख के पार,राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन में 10 लाख के पार,राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक
वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Published by: प्रतीक्षा पांडे Updated Thu, 06 Jan 2022 11:05 AM IST
Link Copied
विश्व भर में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं और एक बार फिर कोरोना का विस्फोट विश्व के दूसरे देशों में भी देखने मिल रहा है। इसी कड़ी में बात अमेरिका की करें। अमेरिका में बुधवार को भी 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अस्पताल रोगियों से भरे हैं। आईसीयू में भी जगह नहीं है इस बीच राष्ट्रपति जो बिडेन ने लोगों को एतिहात बरतने की अपील की है। उधर ब्रिटेन इटली और फ्रांस में भी रिकॉर्ड तोड़ मामले कोरोना के आ रहे हैं।
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 2 लाख मामले सामने आए। अमेरिका में हालात को देखते हुए राष्ट्रपति डो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में कोरोना नियंत्रण को लेकर एक बड़ी बैठक भी की। ओमिक्रॉन वैरीएंट से बचने के लिए भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अमेरिका ने स्कूल, पार्क, न्यायालय सहित लगभग सभी सरकारी और निजी दफ्तर या तो बंद किए हैं या एक चौथाई कर्मचारियों के साथ चला रहे हैं लेकिन फिर भी मामला रुकने का नाम नहीं ले रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।