लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बजाए अब प्रिंस ऑफ वेल्स कॉमनवेल्थ देशों के प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रिंस चार्ल्स अब राष्ट्रमंडल के 53 सदस्यीय देशों के मुखिया होंगे। हालांकि राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुख का पद गैर वंशानुगत होता है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ये इच्छा जताई थी कि प्रिंस चार्ल्स को उनके स्थान पर राष्ट्रमंडल प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया जाए।