फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 Chinese military aircraft and five naval vessels tracked around Taiwan world news in hindi

World News: ताइवान के आसपास मंडराये चीन के 11 सैन्य विमान और पांच युद्धक जहाज, बढ़ सकता है टकराव

Wed, 09 Aug 2023 01:16 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 09 Aug 2023 01:16 AM IST
सार

ताइवान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जहाजों, विमानों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को भेजकर जवाब दिया।

विज्ञापन
11 Chinese military aircraft and five naval vessels tracked around Taiwan world news in hindi
चीन-ताइवान तनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : रॉयटर्स

विस्तार

चीन और ताइवान के बीच टकराव बढ़ सकती है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति के तहत लगातार ताइवान पर दवाब बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार और मंगलवार के बीच ताइवान के आसपास 11 चीनी सैन्य विमानों और पांच युद्धक जहाजों को ट्रैक किया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैन्य विमानों और जहाजों को सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक ट्रैक किया गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि चीनी सेना के 11 विमानों में से एक शानक्सी वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के दक्षिण-पश्चिम में उड़ान भरी। हालांकि, इस दौरान किसी भी चीनी सैन्य विमान ने ताइवान जलडमरू मध्य रेखा को पार नहीं किया।
विज्ञापन


ताइवान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान ने चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जहाजों, विमानों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों को भेजकर जवाब दिया। चीन ने इस महीने अब तक ताइवान के आसपास 57 जहाज भेजने के साथ 83 सैन्य विमानों से उड़ान भरी है। इसके अलावा सितंबर 2020 से, चीन ने ताइवान के आसपास तैनात सैन्य विमानों और जहाजों की संख्या में वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सामने मानवाधिकार का मुद्दा उठाते रहेंगे: अमेरिका
अमेरिका का कहना है कि भारत के सामने मानवाधिकार का मुद्दा पहले भी उठाया गया था और आगे भी उठाया जाएगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले महीने राष्ट्रपति नई दिल्ली यात्रा पर जाएंगे, तो इस दौरान मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा। मिलर ने कहा, यह एक मानक प्रक्रिया है। असल में मिलर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि क्या जी-20 बैठक के दौरान राष्ट्रपति बाइडन देश में कथित ईसाई उत्पीड़न के संबंध में भारत से सवाल करेंगे।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पुलिसकर्मी को तीन साल कैद
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पुलिसकर्मी नदीम पटेल को 3 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। पटेल ने गश्त के दौरान तेज गति पुलिस कार से एक महिला को टक्कर मार दी थी, जिससे महिला की मौत हो गई। पटले ने गुनाह कबूलते हुए बताया कि उन्हें एक आपातकालीन कॉल मिला, पटेल कॉल की लोकेशन की तरफ तेजी से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ट्रायल के बाद सोमवार को ओल्ड बेली कोर्ट ने उन्हें लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी मानते हुए तीन वर्ष कैद की सजा सुनवाई।

नेपाल में लगातार बारिश-भूस्खलन से एक और मौत, छह लोग लापता
मध्य नेपाल में इस सप्ताह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मंगलवार सुबह तक एक की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। एक प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। एक अधिकारी माना आचार्य ने बताया कि इस वर्ष भारी बारिश के कारण कुल 38 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग लापता हैं। इस सप्ताह बारिश से होने वाली घटनाओं में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

इसके अलावा मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा कि नेपाल में कुछ और दिनों तक बारिश होगी। क्योंकि मानसून का कम दबाव का क्षेत्र औसत स्थान के उत्तर में है। आचार्य ने बताया कि बचावकर्मी छह अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। ये सभी काठमांडो के पास एक गांव में भूस्खलन के कारण घर के बह जाने के बाद लापता हो गए हैं। इसके अलावा एक महिला का शव मलबे के नीचे से निकाला गया। बारिश के कारण काठमांडो घाटी में बागमती नदी भी लगातार उफान पर है। इससे जिले के निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। यहां लगभग 40 लाख की आबादी रहती है। निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।


इतिहास का नया अध्याय लिखेगी भारत-अमेरिका दोस्ती : गार्सेटी
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी में अमेरिका के 274वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, भारत-अमेरिका की दोस्ती इतिहास का नया अध्याय लिखेगी। यह दोस्ती मोदी-बाइडन के बीच गहरी मित्रता से नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों परस्पर गहरे रिश्तों से परिभाषित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed