{"_id":"6af593fcd8bd1d57eb0f60a9","slug":"11-killed-as-microbus-plunges-off-hilly-road-in-nepal-news-in-hindi-updates-in-hindi-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भीषण हादसा: बागमती प्रांत में पहाड़ी से नीचे गिरी बस, 11 लोगों की मौत; छह घायलों का इलाज जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में भीषण हादसा: बागमती प्रांत में पहाड़ी से नीचे गिरी बस, 11 लोगों की मौत; छह घायलों का इलाज जारी
Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
सार
नेपाल के बागमती प्रांत के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह एक माइक्रोबस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। वाहन काठमांडू से सरलाही जा रहा था। इसमें सवार लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल के बागमती प्रांत में गुरुवार को एक माइक्रोबस के पहाड़ी सड़क से नीचे गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह दुर्घटना मकावनपुर जिले में सुबह करीब 5:45 बजे हुई। मकावनपुर जिला पुलिस कार्यालय के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, काठमांडू से सर्लाही जा रही माइक्रोबस में लगभग 17 लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें: चीनी व्लॉगर्स पर बांग्लादेश की कड़ी नजर: भारत की आपत्ति के बाद कार्रवाई, बनाते थे दिल्ली के नाम पर फेक वीडियो
यह वाहन भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका में भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क के एक पहाड़ी हिस्से से लगभग 300 मीटर नीचे गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित ग्यारह लोगों की मौत हो गई। छह घायलों को इलाज के लिए हेटौडा नगरपालिका के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में दक्षिणी नेपाल के सर्लाही जिले के निवासी सवार थे, जो इस साल रविवार को पड़ने वाले हिंदू त्योहार छठ मनाने के लिए काठमांडू से अपने घर लौट रहे थे। छठ का पर्व मुख्य रूप से तराई, नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों में हिंदू समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू के बीच तीखी बहस का दावा: फोन पर बातचीत चिल्लाने तक पहुंची, ईरान पर कार्रवाई को लेकर उभरे मतभेद
(ये खबर अपडेट की जा रही है)