{"_id":"5cc916a2bdec22071e6d46f3","slug":"50-year-old-man-dig-tunnel-for-spying-ex-girlfriend-in-mexico","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए 50 साल का प्रेमी खोद रहा था सुरंग, फिर हो गया उल्टा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए 50 साल का प्रेमी खोद रहा था सुरंग, फिर हो गया उल्टा
Wed, 01 May 2019 10:14 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 May 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी मेक्सिको में एक पचास साल का व्यक्ति अपनी पूर्व प्रेमिका की जासूसी करने के लिए उसके घर के नीचे सुरंग खोद रहा था। लेकिन वो उसी में फंस गया। बाद में पुलिस ने उसे बाहर निकाला और अदालत के फैसले का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
50 साल का व्यक्ति और महिला एक दूसरे को प्यार करते थे। पर 14 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। प्रेमिका ने अदालत में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए बताया था कि उसका प्रेमी उससे बहुत जलता था। अदालत ने घरेलू हिंसा के मामले में उसे पुरानी गर्लफ्रेंड के आसपास न फटकने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
अदालत के फैसले के बाद भी व्यक्ति नहीं माना और प्रेमिका की जासूसी करने के लिए उसके घर के नीचे सुरंग बनाने लगा। एक दिन जब महिला के घर के नीचे खुदाई की आवाज आई तो उसने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब आवाज तेज हो गई तो उसने देखा कि उसके घर के नीचे एक सुरंग है और कोई व्यक्ति फंसा हुआ है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक जब उस व्यक्ति को सुरंग के बाहर निकाला गया, तो उसके शरीर में पानी की काफी कमी हो चुकी थी और वह बेहोशी की हालत में था।