फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   700 Million dollar fund to rebuild Nodre dame cathedral

नॉट्र डाम कैथेड्रल के पुर्ननिर्माण के लिए 70 करोड़ डॉलर एकत्रित, तीन परिवारों ने दिया सबसे अधिक पैसा

Wed, 17 Apr 2019 02:54 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 17 Apr 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
700 Million dollar fund to rebuild Nodre dame cathedral
नॉट्र डाम कैथेड्रल - फोटो : PTI

पेरिस के सबसे पुराने और दुनियाभर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। हालांकि चर्च को दोबारा पहले जैसा बनाने के लिए कई लोग आगे आए। अभी तक चर्च के पुनर्निर्माण के लिए करीब 70 करोड़ डॉलर का फंड आ चुका है। बता दें आग लगने से कैथोलिक चर्च के शिखर और छत भी ढह गए हैं।


loader



फ्रांस के तीन बड़े अमीर परिवारों ने इस फंड में बड़ा हिस्सा दिया है। इन अरबपतियों में एलवीएमएच ग्रुप, केरिंग और लॉरियाल के दिग्गज शामिल हैं। मंगलवार तक तीनों द्वारा दिए गया कुल फंड 56.5 करोड़ डॉलर पहुंच गया।

एलवीएमएच और उसके सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट ने 22.6 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। वहीं लॉरियाल कंपनी चलाने वाले बेटेनकोर्ट मेयेर्स परिवार ने भी करीब इतने ही पैसे देने का वादा किया है। इसके अलावा केरिंग कंपनी चलाने वाले पिनॉल्ट परिवार ने 11.3 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है।

केरिंग ग्रुप के सीईओ फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने सोमवार को ही एक समाचार एजेंसी से कहा कि नॉट्र-डाम के पूरी तरह से पुनर्निर्माण के प्रयास के लिए पैसा पिनॉल्ट परिवार की निवेश फर्म द्वारा भुगतान किया जाएगा। बता दें पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं। 

इन बड़े परिवारों के अलावा फ्रांस की अन्य कंपनियों ने भी चर्च के पुनर्निर्माण के लिए पैसे देने का वादा किया है। यहां तेल और गैस की कंपनी टोटल (टीओटी) ने 11.3 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। टेक ऑर कंस्लटिंग कंपनी कैपजेमिनी ने 11 लाख डॉलर देने को कहा है। वहीं कई अन्य कंपनियों द्वारा दिए गए फंड से कुल 70 करोड़ डॉलर एकत्रित हो चुके हैं।

क्या बोले मैक्रों?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने चर्च को दोबारा बनाने की बात कही है। 12वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल में आग लगने के बाद मैक्रों घटनास्थल की ओर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि उनकी सारी संवेदनाएं कैथोलिक लोगों और पूरे फ्रांस के लोगों के साथ हैं, जो इस दुर्घटना से आहत हुए हैं। 

मैक्रों ने कहा है, "मेरे सारे देशवासियों की तरह मैं भी आज बहुत दुखी हूं। मुझे ये देखकर बहुत तकलीफ हो रही है कि हमारा एक हिस्सा जल रहा है।" 850 साल पुराना ये चर्च यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है।

इस आग को काबू में करने के लिए करीब 400 दमकलकर्मी लगाए गए थे। आग को करीब नौ घंटे बाद काबू में किया गया। वहीं आग पूरी तरह बुधवार दोपहर तक बुझी। पेरिस फायर ब्रिगेड के चीफ जीन क्लाउडी गैलेट का कहना है, "हम ये मान सकते हैं कि नॉट्र डाम कैथेड्रल का मुख्य ढांचा सुरक्षित और संरक्षित है। साथ ही दो अन्य टावर भी सुरक्षित हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed