{"_id":"69dc095e6ead1edc9a02474f","slug":"a-stampede-at-a-haiti-mountaintop-fortress-kills-many-people-and-injures-dozens-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haiti: हैती में हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हुआ, दर्जनों घायल; कई अभी भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Haiti: हैती में हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हुआ, दर्जनों घायल; कई अभी भी लापता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ए प्रिंस
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार
हैती में हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25 हो गया है और कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक पारंपरिक महोत्सव के दौरान यह भगदड़ हुई। घटना के समय मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी।
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तरी हैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक पहाड़ी किले में मची भगदड़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। कैप-हैतीयन शहर के नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि शनिवार को मिलोट इलाके में हुई भगदड़ में दम घुटने, कुचले जाने और बेहोशी के चलते कई लोगों की जान गई। ऐतिहासिक स्थल पर पारंपरिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा था, जहां भारी भीड़ और कुप्रबंधन के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बयान में कहा गया, 'अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते भगदड़ हुई। हैती राष्ट्रीय पुलिस ने एक अलग बयान में कहा कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद मृतकों की संख्या को संशोधित कर 25 कर दिया गया है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम जारी था। पुलिस के अनुसार, 30 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। एजेंसी ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और प्रशासन के साथ सहयोग जारी रखने की अपील की है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन