सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us centcom iran ports blockade maritime traffic strait of hormuz navigation free

पश्चिम एशिया: 'ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,' अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 13 Apr 2026 04:17 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी सेना 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर होगा और सभी देशों के जहाजों पर बराबर लागू होगा। सेंटकॉम ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

us centcom iran ports blockade maritime traffic strait of hormuz navigation free
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने रविवार को कहा कि वह ईरानी बंदरगाहों में आने बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा। यह कदम 13 अप्रैल सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से लागू किया जाएगा। 
Trending Videos


सेंटकॉम ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेंटकॉम ने कहा कि  वह 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (पूर्वी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने और बाहर जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू करेगा, यह राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आदेश के अनुसार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटकॉम के अनुसार, यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश या निकास करेंगे। इसमें अरब सागर की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के ईरानी बंदरगाह भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान: 'ट्रंप की हाल की धमकियों का कोई असर नहीं पड़ता', संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बयान

हालांकि, कमान ने यह भी स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने या आने वाले जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही में कोई बाधा नहीं डाली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed