{"_id":"6ad5c91ef8b189e6fa045032","slug":"aircraft-door-opens-at-an-altitude-of-12-000-feet-emergency-landing-in-bangladesh-one-indian-woman-dies-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार फीट की ऊंचाई पर खुला विमान का दरवाजा: बांग्लादेश में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक भारतीय महिला की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
12 हजार फीट की ऊंचाई पर खुला विमान का दरवाजा: बांग्लादेश में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, एक भारतीय महिला की मौत
Mon, 19 Oct 2026 01:18 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:18 PM IST
सार
बांग्लादेश में तकनीकी खराबी के कारण एक भारतीय महिला को ले जा रही एयर एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया था। अस्पताल में 56 वर्षीय अंजना भौमिक की मौत हो गई।
विज्ञापन
उड़ान के दौरान खुला विमान का दरवाजा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई
विस्तार
बांग्लादेश में एक भारतीय महिला की मौत हो गई है। दरअसल महिला को ले जा रही एयर एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण उड़ान के दौरान ही विमान का दरवाजा आंशिक रूप से खुल गया और उसे बांग्लादेश में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह जानकारी स्थानीय मीडिया के अनुसार है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बीचक्राफ्ट किंग एयर C90A' विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-HYA) रविवार को अगरतला से कोलकाता जा रहा था। 12,000 फीट की ऊंचाई पर चढ़ते समय विमान में यह तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
विमान में कितने लोग शामिल थे?
रिपोर्ट के अनुसार, विमान ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:40 बजे सुरक्षित उतर गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट, एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक और दो अन्य साथी शामिल थे। 'ढाका ट्रिब्यून' अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मरीज की पहचान 56 वर्षीय अंजना भौमिक के रूप में हुई है। उन्हें कुर्मीटोला मल्टीकेयर स्पेशलाइज्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अखबार ने बताया कि विमान में सवार बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत का संबंध विमान की तकनीकी खराबी से था या किसी अन्य चिकित्सीय जटिलता से। हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता, मो. रियाज उद्दीन ने 'द डेली स्टार' अखबार को बताया कि उड़ान के दौरान विमान में यांत्रिक खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा खुल गया।
हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने क्या कहा?
अखबार के अनुसार, हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी कामरुल हसन तालुकदार ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:40 बजे अस्पताल में अंजना भौमिक की मौत हो गई।बीएसएस की रिपोर्ट के अनुसार में कहा गया है कि ढाका में भारतीय उच्चायोग ने जरूरी राजनयिक औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ समन्वय किया। 'द डेली स्टार' की
रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान भारत की 'SKB इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा संचालित किया जा रहा था। मंजूरी से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारी काम कर रहे हैं, और तब तक विमान ढाका हवाई अड्डे पर ही रुका हुआ है।