{"_id":"624256ff05da736e92539bb8","slug":"anurag-thakur-says-want-to-make-india-content-sub-continent-of-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई एक्सपो: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनेगा भारत, दुनियाभर के फिल्म निर्माता हुए आकर्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई एक्सपो: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- दुनिया का कंटेंट उपमहाद्वीप बनेगा भारत, दुनियाभर के फिल्म निर्माता हुए आकर्षित
Tue, 29 Mar 2022 06:16 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:16 AM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा, दुबई में भारत के लोग ही उसके असल राजदूत हैं। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा, भारत किस्सागोई की जमीन है, इसने हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है। मेरा लक्ष्य है भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दुबई एक्सपो 2020 में फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड इंटरटेनमेंट’ विषय पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा, दुबई में भारत के लोग ही उसके असल राजदूत हैं। इस दौरान इंडियन पवेलियन में 17 लाख लोग मौजूद हैं। देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। यह जश्न न सिर्फ भारत में हो रहा है बल्कि दुनियाभर में हमारे लोग इस जश्न को मना रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्मों के योगदान पर ठाकुर ने कहा, हमेशा से दुनियाभर के लोग फिल्मों के लिए यहां आए। हम भविष्य में देश को कंटेंट का उपमहाद्वीप बनाना चाहते हैं। इससे देश के युवाओं को नौकरियां मिलेंगी और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट भारत में तैयार होगा। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने रणवीर सिंह के शानदार अभिनय की भी तारीफ की।
विज्ञापन
भारतीय मनोरंजन जगत का बजेगा डंका
उन्होंने कहा, हमारे यहां लोगों का हुनर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन करेगा और भारतीय मनोरंजन जगत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा। इससे पहले ठाकुर ने दुबई कॉरपोरेशन फॉर ट्यूरिज्म एंड कॉमर्स मार्केटिंग के सीईओ इस्साम काजिम से भी कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों ने दुबई में पर्यटन क्षेत्र में अपनाई गई रणनीति के बारे में बात की।
पूरा पवेलियन मिलना, हमारी भागीदारी का प्रतीक : पीयूष गोयल
दुबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध बढ़ते जा रहे हैं उसके प्रतीक के रूप में हमारी ये भागीदारी रही। हमें पूरा पवेलियन दिया गया। हम भविष्य में तकनीकि के क्षेत्र में भागीदार बनेंगे। भविष्य में एक छोटा सा भारत यूएई में हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि सीपीए समझौता भी हुआ है जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों और व्यापार को आगे बढ़ाएगा।