{"_id":"6abf180ed90772b9920ce126","slug":"astronauts-arrive-at-international-space-station-on-quickest-us-express-flight-yet-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस: सबसे कम समय में आईएसएस पहुंचे नासा के अंतरिक्ष यात्री, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किया कमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएस: सबसे कम समय में आईएसएस पहुंचे नासा के अंतरिक्ष यात्री, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने किया कमाल
Fri, 02 Oct 2026 08:03 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:03 AM IST
सार
नासा के चार अंतरिक्षयात्री महज आठ घंटे में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंच गए, यह अभी तक अमेरिका के किसी भी मिशन का सबसे तेज समय है। ये अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अंतरिक्ष में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
SpaceX Starlink satellites
- फोटो : SpaceX
विस्तार
चार अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गए। उन्हें वहां पहुंचने में करीब आठ घंटे लगे, जो किसी अमेरिकी मिशन के लिए अब तक का सबसे तेज समय है। नए दल में कनाडा के एक अंतरिक्ष यात्री भी शामिल है। स्पेसएक्स ने नासा के दल को कमांडर जेसिका वॉटकिन्स के नेतृत्व में अंतरिक्ष स्टेशन भेजा। इस दल के प्रक्षेपण में तीन सप्ताह की देरी हुई थी, क्योंकि ड्रैगन कैप्सूल की ईंधन प्रणाली में रिसाव को ठीक किया जा रहा था। गुरुवार को भी सुबह घने बादलों के कारण उलटी गिनती रुकने का खतरा बना रहा, लेकिन आखिरकार आसमान साफ हो गया ताकि सुरक्षित प्रक्षेपण किया जा सका।
छह महीने का रहेगा प्रवास
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर इन अंतरिक्ष यात्रियों का प्रवास छह महीने लंबा होगा, लेकिन वहां तक पहुंचने में लगा समय अब तक का सबसे कम रहा। यह न केवल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के लिए, बल्कि नासा समेत किसी भी अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन के लिए सबसे तेज यात्रा है। अंतरिक्ष यात्रियों के प्रक्षेपण के समय अंतरिक्ष स्टेशन की अनुकूल स्थिति के कारण यह तेज यात्रा संभव हो सकी।
केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से देर सुबह हुए प्रक्षेपण के साथ वॉटकिन्स पृथ्वी की कक्षा में किसी दल का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बन गईं। भूविज्ञानी वॉटकिन्स ने करीब एक दशक पहले नासा के मंगल मिशन क्यूरियोसिटी रोवर के साथ काम किया था। वह 2022 में लंबे प्रवास के बाद दूसरी बार अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची हैं। प्रक्षेपण के बाद वॉटकिन्स ने रेडियो संदेश में कहा, 'इस शानदार सफर के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
दल के तीन सदस्य पहली बार अंतरिक्ष मिशन पर
दल के अन्य सदस्य पहली बार अंतरिक्ष यात्रा कर रहे हैं। इनमें नासा के ल्यूक डेलानी, जो सेवानिवृत्त मरीन हैं; कनाडा के जोशुआ कुट्रिक, जो रॉयल कैनेडियन एयर फोर्स में कर्नल हैं; और रूस के सर्गेई टेटेर्यातनिकोव शामिल हैं, जो पहले पनडुब्बी में सेवा दे चुके हैं। वे उन चार अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेंगे, जो फरवरी से कक्षीय प्रयोगशाला में रह रहे हैं।
यह नासा के लिए स्पेसएक्स द्वारा भेजा गया 13वां चालक दल है। हालांकि, 2020 की परीक्षण उड़ान को इसमें शामिल नहीं किया गया है। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘क्रू-13’ नाम दिया गया है। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री कुट्रिक पृथ्वी की कक्षा में रहते हुए पिता बनने वाले चौथे पुरुष अंतरिक्ष यात्री होंगे। उनकी पत्नी हीदर नवंबर के अंत में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि बच्चे के जन्म के समय पूरे परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।