सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Azerbaijan condemns Iran-launched drone attacks on its territory, summons Iranian ambassador

पश्चिम एशिया संकट: अजरबैजान ने की ईरान के ड्रोन हमलों की निंदा, राजदूत तलब कर दी कार्रवाई की चेतावनी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 05 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अजरबैजान में ईरान के ड्रोन हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला है। अजरबैजानी विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा की और ईरान के राजदूत को तलब किया है। पढ़िए रिपोर्ट-

Azerbaijan condemns Iran-launched drone attacks on its territory, summons Iranian ambassador
अमरबैजानी विदेश मंत्रालय - फोटो : फेसबुक/अजरबैजान विदेश मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार

अजरबैजान ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान की ओर से उसके इलाके में ड्रोन हमले किए गए। इन हमों में नखचिवान क्षेत्र को निशाना बनाया गया। हमले में बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ और कुछ नागरिक घायल भी हुए। 
Trending Videos

 
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
अजरबैजानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पांच मार्च की दोपहर ईरान की सीमा से ड्रोन हमले किए गए। ये हमले अजरबैजान के नखचिवान स्वायत्त गणराज्य के इलाके में हुए। मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन नखचिवान हवाई अड्डे की टर्मिनल इमारत से टकराया। वहीं, दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ड्रोन हमले में क्या नुकसान हुआ?
इस घटना की निंदा करते हुए अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा, इन हमलों से हवाई अड्डे की इमारत को नुकसान पहुंचा और दो नागरिक घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा, यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों और सिद्धांतों का उल्लंघन है। साथ ही इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका को इस पर पछतावा होगा', ईरानी जहाज पर हमले के बाद अब्बास अराघची ने दी खुली चुनौती
 
'अजरबैजान के पास जवाबी कार्रवाई का अधिकार'
अजरबैजान ने इस घटना पर ईरान से जल्द स्पष्ट जवाब की मांग की है। उसने कहा, ईरान को मामले की जांच करनी चाहिए और ऐसे हमले दोबार न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। अजरबैजान ने यह भी कहा कि वह इस घटना के जवाब में जरूरी कार्रवाई का अधिकार रखता है। 
 
ईरानी राजदूत को तलब किया
इस बीच, अजरबैजान ने ईरान के राजदूत मोजतबा देमिरचिलौ को विदेश मंत्रालय में तलब किया। मंत्रालय ने कहा, राजदूत को बुलाकर ईरान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा और औपचारिक विरोध का पत्र भी सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed