{"_id":"69a971b9ee6c724d2d07fcd8","slug":"brian-mcguinness-former-us-marine-soldier-protest-ongoing-us-israeli-military-operation-against-iran-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में भड़का पूर्व सैनिक: ईरान में बमबारी के विरोध पर सांसदों के साथ हाथापाई, पुलिस ने निकाला बाहर; टूटा हाथ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संसद में भड़का पूर्व सैनिक: ईरान में बमबारी के विरोध पर सांसदों के साथ हाथापाई, पुलिस ने निकाला बाहर; टूटा हाथ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर चल रही संसदीय सुनवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। पूर्व मरीन सार्जेंट ब्रायन मैकगिनेस ने सुनवाई के बीच खड़े होकर अमेरिका-इस्राइल सैन्य अभियान का विरोध किया। कैपिटल पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, इसी दौरान धक्का-मुक्की में उनका हाथ दरवाजे में फंसकर टूट गया।
अमेरिका में संसदीय सुनवाई के दौरान हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका में ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को लेकर एक संसदीय सुनवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। सुनवाई के बीच विरोध जताने पहुंचे एक पूर्व अमेरिकी मरीन सैनिक पहुंचा। उसको जबरन बाहर निकालते समय उसका हाथ टूट गया।
Trending Videos
यह घटना बुधवार को अमेरिकी संसद परिसर में हुई। पूर्व मरीन सार्जेंट ब्रायन मैकगिनेस सशस्त्र सेवाओं की उपसमिति की सुनवाई के दौरान अचानक खड़े होकर विरोध करने लगे। वह ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के सैन्य अभियान का विरोध कर रहे थे। उन्होंने जोर से कहा कि कोई भी इस्राइल के लिए लड़ना नहीं चाहता। इसके बाद कैपिटल पुलिस और कुछ सांसदों ने उन्हें कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान धक्का-मुक्की में उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान अचानक विरोध
ब्रायन मैकगिनेस मरीन की वर्दी पहनकर सुनवाई में पहुंचे थे। जैसे ही चर्चा शुरू हुई, उन्होंने खड़े होकर जोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में देखा गया कि वह चिल्लाकर कह रहे थे कि अमेरिकी सैनिकों को इस युद्ध में नहीं झोंका जाना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन्हें कमरे से बाहर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
ये भी पढ़ें- India-Iran Relations: खामेनेई की मौत पर भारत ने जताई संवेदना, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री
धक्का-मुक्की में टूटा हाथ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर खींचा। इस दौरान उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और जोरदार झटका लगने से टूट गया। एक गवाह ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें जमीन पर गिराकर काबू में किया। घटना बेहद तनावपूर्ण और अचानक हुई। बाद में पुलिस उन्हें सुरक्षा घेरे में लेकर गलियारे में ले गई।
सीनेटर भी हुए शामिल
मोंटाना से रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी इस दौरान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाद में कहा कि उन्होंने स्थिति को शांत करने और तनाव कम करने के लिए हस्तक्षेप किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मैकगिनेस पर गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन