सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh: Two Hindu ministers join Rahman's cabinet; learn who they are and which seats they won from.

Bangladesh: रहमान कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक मंत्री शामिल; जानें कौन हैं यह दोनों नेता और किसे हराकर हुए विजयी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 17 Feb 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bangladesh: बांग्लादेश में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के तहत बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही बीएनपी ने दो दशक बाद सत्ता में वापसी की, नए कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जानें कौन हैं दोनों नेता...

Bangladesh: Two Hindu ministers join Rahman's cabinet; learn who they are and which seats they won from.
तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेश में बीएनपी सुप्रीमो तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। रहमान कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें निताई रॉय चौधरी और दीपेन दीवान चकमा शामिल हैं। हालांकि चर्चा गोयेश्वर रॉय को लेकर थी, जो बांग्लादेश की राजनीति में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं। खालिदा जिया सरकार में लगभग 30 साल पहले (1991-1996) वे राज्य मंत्री थे।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - कितने अमीर हैं बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री: तारिक रहमान को PM के तौर पर कितनी ताकत मिलेगी, वेतन क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


BNP के शीर्ष रणनीतिकार निताई रॉय चौधरी 
जानकारी के अनुसार, 1949 में पैदा हुए निताई रॉय चौधरी एक बांग्लादेशी वकील, राजनीतिज्ञ, और पूर्व मंत्री हैं। निताई रॉय चौधरी, जो मगुरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं। पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों में से एक हैं और शीर्ष नेतृत्व के वरिष्ठ रणनीतिक सलाहकार माने जाते हैं। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के प्रत्याशी को सीधी टक्कर में मात दी। 12 फरवरी 2026 को हुए 13वें संसदीय चुनाव में उन्होंने मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की। निताई रॉय चौधरी को 1,47,896 वोट मिले हैं। उन्होंने जमात उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,838 वोटों के अंतर से हराया है।

दीपेन दीवान चकमा - रहमान कैबिनेट के दूसरे अल्पसंख्यक मंत्री
दूसरे अल्पसंख्यक नेता दीपेन दीवान, बौद्ध बाहुल वाले चकमा एथनिक माइनॉरिटी ग्रुप से हैं। इन्होंने दक्षिण-पूर्व रंगमती जिले की एक सीट से जीत हासिल की। हालांकि उनकी धार्मिक पहचान साफ नहीं है। कई लोग उन्हें हिंदू बताते हैं। दीवान ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर एक निर्दलीय उम्मीदवार को हराया।

यह भी पढ़ें - Bangladesh: रहमान ने मोहम्मद यूनुस को दिया झटका, BNP सांसदों ने सुधार परिषद के सदस्य के तौर पर नहीं ली शपथ

तारिक रहमान ने मोहम्मद यूनुस को दिया तगड़ा झटका
नव निर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को ढाका में नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। इसके साथ ही बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को तगड़ा झटका दिया और बीएनपी सांसदों ने कॉन्स्टिट्यूशन रिफॉर्म काउंसिल के मेंबर के तौर पर शपथ नहीं ली।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed