फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boat with Indian tourists capsized near Phu Quoc Island Vietnam Hindi Updates Indian Embassy on casualties

Boat With Indians Capsized: पर्यटकों की नाव वियतनाम में डूबी, 15 भारतीय लोगों की मौत; दूतावास ने क्या कहा?

Sat, 11 Jul 2026 02:49 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, वियतनाम।
पीटीआई, वियतनाम। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव वियतनाम के पास डूबने की खबर है। भारतीय दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी कर राहत-बचाव कार्य की जानकारी दी है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इस हादसे में 15 भारतीय लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Boat with Indian tourists capsized near Phu Quoc Island Vietnam Hindi Updates Indian Embassy on casualties
वियतनाम में बड़ा हादसा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबने की खबर है। हनोई में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक दुखद घटना में कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे के कारण और नाव पर सवार लोगों के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

 

नाव पर सवारों की सूची आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट कहां पलटी?
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सभी भारतीय हैं। स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की ओर से संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट (Hon May Rut) नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट (An Thoi Port) की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई (Hon May Rut Ngoai) नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।



हादसे की बड़ी बातें
  • वियतनाम के मशहूर फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलटी।
  • स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर।
  • हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी के वाणिज्य दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी कंट्रोल रूम नंबर।
  • अशांत समुद्र और नाव के अंदर फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आई भारी दिक्कतें।
 

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है।


किन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है?
  • +84362817930
  • +84915523714
  • +84334520414
  • +84913089165 (हनोई)
यह भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत: आतंकवाद के खिलाफ न्यूजीलैंड कैसे बनेगा खास साथी? MEA ने बताया प्लान

रेस्क्यू ऑपरेशन में कैसी चुनौतियां?
आसपास से गुजर रहीं पर्यटकों से भरी अन्य नौकाएं पलटी हुई नाव को देखकर सहायता के लिए तुरंत पहुंचीं। बचाव कार्य में शामिल एक नाव मालिक ने बताया कि उनकी नाव लगभग पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि, बचाव अभियान में बाधा आई क्योंकि कई पर्यटक पलटी हुई नाव के अंदर फंसे हुए थे। उन्होंने बताया कि कुछ ही लोगों को जिंदा बाहर निकाला जा सका। हादसे के समय एन थॉई नाम की जगह के पास समुद्र अशांत था। हालांकि, जिस समय नाव डूबी उस समय बारिश नहीं हो रही थी। पर्यटकों से भरी अन्य नौकाएं भी उस समय जलक्षेत्र में चल रही थीं।

फु क्वोक में पर्यटन के हालात कैसे?
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वर्ष के पहले छह महीनों में फु क्वोक में 57 लाख पर्यटक आए। पर्यटन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक पर्यटकों की ये संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। यह इस वर्ष का लक्ष्य 68 फीसदी है। एन गियांग (An Giang) के दक्षिणी प्रांत से दूर वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप पर इस अवधि के दौरान 13.2 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 50 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed