{"_id":"5c189487bdec2256f4367ae9","slug":"britain-opposition-passed-no-confidence-motion-against-prime-minister-theresa-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : विपक्ष ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ किया अविश्वास प्रस्ताव पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : विपक्ष ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ किया अविश्वास प्रस्ताव पेश
भाषा
Published by: अभिलाषा पाठक
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
टेरेसा मे, प्रधानमंत्री, ब्रिटेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रिटेन में विपक्ष के नेता जेरेमी कोरबिन ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के खिलाफ संसद में गैर बाध्यकारी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मे ने सांसदों से कहा था कि इस तरह बार-बार मतदान कराने से नये साल में उनके ब्रेक्जिट समझौते पर होने वाले मतविभाजन में और देरी होगी।
Trending Videos
मे ने कहा कि सौदे पर मतदान 14 जनवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में होगा। हार की आशंका के बीच 11 दिसंबर को निर्धारित मतदान को टाल दिया गया था।
लेबर पार्टी के नेता कोरबिन ने संसद में प्रस्ताव रखने से पहले सोमवार को सांसदों से कहा, 'अर्थपूर्ण मतदान के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स को अनुमति देने में असफल रहीं प्रधानमंत्री में इस सदन को कोई विश्वास नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरबिन ने कहा कि इस हफ्ते मतदान सुनिश्चित कराने के लिए मेरे हिसाब से यही कदम एकमात्र रास्ता था।
सरकार को इस गैर बाध्यकारी मतदान पर सहमत होना होगा और अगर यह सफल हो भी जाए तो भी मे के लिए पद छोड़ना अनिवार्य नहीं होगा।