फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British new five pound note, vegeterians are angry

ब्रिटेन: नए नोट में 'चर्बी' के इस्तेमाल से शाकाहारी गुस्से में

Wed, 30 Nov 2016 12:29 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 30 Nov 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
British new five pound note, vegeterians are angry

ब्रिटेन में सितंबर में शुरू किए गए पांच पाउंड के नए नोट के कई लोग दीवाने हो गए हैं। यह मजबूत है। यह फटता नहीं है। आप इसे भिगो भी सकते हैं। वाशिंग मशीन में धुल जाए तो भी ये सुरक्षित बच जाएगा और आपके काम आ जाएगा।

विज्ञापन

लेकिन ये नोट चिकना है और ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे बनाने के लिए जिस प्लास्टिक पॉलीमर (कई अणुओं से मिलकर बनने वाला कार्बनिक यौगिक) का इस्तेमाल हुआ है उसमें कुछ अंश चर्बी के हैं, जो कि जानवरों से मिलता है। इस जानकारी से कुछ शाकाहारी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन


पुराने जमाने के लोग जानते हैं कि साबुन और मोमबत्ती बनाने में चर्बी का इस्तेमाल होता आया है। पारंपरिक तौर पर ये चर्बी, गाय-भैंस, बकरा (कभी-कभी सूअर ) के मांस से कसाई घर या बाद में खाद्य उत्पादन प्रक्रिया में तैयार की जाती है। इस जानकारी के सामने आने के बाद वीगन और शाकाहारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। वीगन वो लोग हैं जो किसी भी तरह के पशु उत्पाद से परहेज करते हैं, जिसमें दूध, दही भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार से भी ज्यादा लोगों ने एक याचिका पर किए हस्ताक्षर

British new five pound note, vegeterians are angry
सोशल मीडिया पर 40 हजार से भी ज्यादा लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर इस नोट को बनाने की सामग्री बदलने की मांग की है। याचिका में कहा गया है, "हम मांग करते हैं कि आप उस मुद्रा के उत्पादन में पशु उत्पाद का इस्तेमाल रोकें जिसे हमें इस्तेमाल करना होता है।"
ट्विटर पर गुस्साए वेगन और शाकाहारियों का कहना है कि ये "ठीक नहीं" और "घिनौना" है। वो सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनके अधिकारों का ख्याल रखा गया है।
 

मंदिरों में इस नोट को प्रतिबंधित किए जाने पर विचार

British new five pound note, vegeterians are angry

हालांकि कुछ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुटकी ली और सलाह दी है कि ब्रिटेन की मुद्रा में "सूअर के मांस के आचार की खुशबू" होनी चाहिए। वो अटकलें लगा रहे हैं कि पांच पाउंड के नए नोट में कितनी कैलोरी है और आहत शाकाहारियों को अपने अनचाहे नोटों से छुटकारा दिलाने की पेशकश की है। कुछ ब्रितानी हिंदू नेताओं का कहना है कि वो मंदिरों में इस नोट को प्रतिबंधित किए जाने पर विचार करेंगे।

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एक बयान जारी कर कहा है, "हम इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि जिस पॉलिमर से इसे तैयार किया जाता है उसमें चर्बी के कुछ अंश हैं।" लेकिन, बैंक ने अब तक नोट बनाने के किसी नए तरीके पर विचार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed