फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   case of blasphemy filed in Pakistan against the principal of Hindu community, riot in Sindh

ईशनिंदा मामला: पाक में उन्मादी भीड़ ने तीन हिंदू मंदिर तोड़े, घरों और स्कूल में की तोड़फोड़

Mon, 16 Sep 2019 03:31 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 16 Sep 2019 03:31 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू प्रधानाचार्य के खिलाफ ईशनिंदा की झूठी रिपोर्ट दर्ज
  • दंगाइयों ने स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, तीन हिंदू मंदिरों पर भी हमला
  • मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की
  • हिंदू समुदाय के लोगों में घटना के बाद से खौफ का माहौल
  • दंगों के पीछे विवादित धार्मिक नेता मियां मिट्ठू का हाथ

विज्ञापन
case of blasphemy filed in Pakistan against the principal of Hindu community, riot in Sindh
पाकिस्तान में ईशनिंदा मामले में भीड़ ने की तोड़फोड़ - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बच्चे के पिता द्वारा एक स्कूल के हिंदू प्रधानाचार्य के खिलाफ ईश निंदा की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा देने पर दंगा भड़क गया। दंगाइयों ने स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद तीन हिंदू मंदिरों पर भी हमला बोलकर उसे ध्वस्त कर दिया। हिंदू समुदाय के कई घरों में भी तोड़फोड़ की गई है। दंगाई भीड़ प्रधानाचार्य को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की है। पूरे प्रांत में हिंदू समुदाय के लोगों में घटना के बाद से खौफ का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी समाचार पत्र द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के घोटकी जिले में सिंध पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नोटन मल के खिलाफ एक बच्चे के पिता अब्दुल अजीज राजपूत की तरफ से कथित तौर पर ईशनिंदा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शनिवार को उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया। उग्र भीड़ अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि उग्र भीड़ ने स्कूल में घुसकर जबरदस्त तोड़फोड़ कर दी। आयोग ने हालात पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है। उधर, सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उग्र दंगाइयों की भीड़ एक हिंदू मंदिर में घुसकर उसे ध्वस्त करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद भीड़ स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करती भी दिखाई दे रही है। घोटकी के आसपास के शहरों मीरपुर मथेलो और आदिलपुर में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जाम लगाते हुए प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने ट्विटर पर दंगे की वीडियो और फोटो अपलोड किए हैं। साथ ही सिंध सरकार से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। मानवाधिकार कार्यकर्ता सत्तार जंगजू के मुताबिक, दंगों के कारण क्षेत्र में हिंदू समुदाय के लोग अपने घरों में बंद हो गए हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के सांसद रमेश कुमार वांकवानी ने तीन हिंदू मंदिरों, एक निजी स्कूल और हिंदू समुदाय के कई घरों में तोड़फोड़ करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य को सुरक्षा कारणों से अज्ञात जगह रखा गया था और आगे की जांच के लिए उसे हैदराबाद के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल नईम शेख के हवाले कर दिया गया है। पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के भी अध्यक्ष वांकवानी ने पुलिस से दंगाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।  




 

उधर, घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फर्रुख लंजार ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने क्षेत्र में हालात पर काबू कर लिया है। सुक्कूर के अपर पुलिस महानिरीक्षक (एआईजीपी) जमील अहमद ने भी एक ट्वीट में चिंताजनक हालात होने की बात स्वीकार की है। अहमद ने ट्वीट में आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस हिरासत में ले लिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि अब वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

दंगों के पीछे विवादित धार्मिक नेता मियां मिट्ठू का हाथ

स्थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, दंगों के पीछे विवादित धार्मिक नेता पीर अब्दुल हक उर्फ मियां मिट्ठू का हाथ है। स्कूल और मंदिर पर हमला करने वाले दंगाई मियां मिट्ठू के ही समर्थक बताए जा रहे हैं। बता दें कि मियां मिट्ठू सिंध में हिंदू युवतियों के जबरन धर्म परिवर्तन के लिए कुख्यात है और उसकी इस हरकत की निंदा वैश्विक मीडिया में भी हो चुकी है। मियां मिट्ठू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का करीबी बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed