फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan return to Britain in September after six years children enrolled in British school

छह साल बाद ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी-मेगन: बच्चों का ब्रिटिश स्कूल में दाखिला, शाही परिवार में लौटेगा तूफान?

Thu, 20 Aug 2026 08:48 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 20 Aug 2026 08:48 AM IST
सार

ब्रिटिश मीडिया में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन अपने बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम लौटने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, वापसी के बावजूद दोनों शाही परिवार के कामकाजी सदस्यों के रूप में अपनी जिम्मेदारियां दोबारा नहीं संभालेंगे।

विज्ञापन
Prince Harry and Meghan return to Britain in September after six years children enrolled in British school
प्रिंस हैरी और मेगन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रिंस हैरी और मेगन के अपने बच्चों आर्ची और लिलिबेट के साथ ब्रिटेन लौटने की खबर ने शाही परिवार में संभावित नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है। बुधवार देर रात ब्रिटिश मीडिया में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ब्रिटिश स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं और परिवार लंदन के बाहर निजी घर में रह सकता है। दोनों शाही परिवार की कामकाजी भूमिकाएं फिर से नहीं संभालेंगे। यह कदम किंग चार्ल्स के साथ हैरी के सुधरते रिश्तों को और मजबूत कर सकता है, लेकिन प्रिंस विलियम के साथ लंबे समय से जारी तनाव के बीच यह वापसी नई चुनौतियां भी पैदा कर सकती है।

विज्ञापन


बच्चों का ब्रिटिश स्कूलों में दाखिला 
इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित करने वाले अखबार ‘डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार, हैरी और मेगन के बच्चे 7 वर्षीय प्रिंस आर्ची और 5 वर्षीय प्रिंसेस लिलिबेट का ब्रिटेन के स्कूलों में दाखिला कराया जा चुका है। दोनों बच्चे सितंबर से अपनी कक्षाएं शुरू करेंगे। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार लंदन से बाहर एक निजी और गैर-शाही आवास में रहने की योजना बना रहा है। हालांकि, इस संभावित ठिकाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


छह साल पहले छोड़ी थी शाही भूमिका
हैरी और मेगन ने छह साल से भी अधिक समय पहले शाही जिम्मेदारियों से दूरी बना ली थी। इसके बाद वे अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए, जहां उन्होंने नेटफ्लिक्स और स्पॉटिफाई जैसी कंपनियों के साथ बड़े व्यावसायिक करार किए। उस फैसले के बाद शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके रिश्तों में लगातार तनाव बना रहा। हालांकि, हाल के महीनों में हैरी ने अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय के साथ संबंध सुधारने की इच्छा खुलकर जाहिर की है। चार्ल्स इस समय कैंसर के एक अज्ञात प्रकार का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ल्स को रविवार को दी गई जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार, किंग चार्ल्स को रविवार को हैरी और मेगन की ब्रिटेन लौटने की योजना के बारे में बताया गया। खास बात यह है कि पिछले महीने जब हैरी और मेगन ब्रिटेन आए थे, तब उन्होंने कथित तौर पर राजा को इस योजना की जानकारी नहीं दी थी। किंघम पैलेस की नीति के मुताबिक, शाही परिवार के गैर-कामकाजी सदस्यों से जुड़ी अटकलों पर महल आमतौर पर टिप्पणी नहीं करता। हैरी और मेगन के प्रतिनिधि ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

कैलिफोर्निया जाने के बाद रिश्तों में आया उतार-चढ़ाव
दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो इलाके में आलीशान घर में बसने के बाद से हैरी और मेगन के शाही परिवार के साथ रिश्ते लगातार उतार-चढ़ाव से गुजरते रहे हैं। कई इंटरव्यू और हैरी की आत्मकथा ‘स्पेयर’ में दोनों ने बताया कि उन्होंने शाही जीवन की पाबंदियों और दबाव से दूर होने के लिए ब्रिटेन छोड़ा था। उन्होंने पैलेस के अधिकारियों पर मेगन की मानसिक सेहत को लेकर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया था।

मेगन की गर्भावस्था के दौरान नस्लीय टिप्पणी का आरोप
हैरी और मेगन ने यह भी दावा किया था कि जब मेगन अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती थीं, तब शाही परिवार के कम से कम एक सदस्य ने उनके होने वाले बच्चे की त्वचा के रंग को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। मेगन खुद को मिश्रित नस्ल की महिला बताती हैं। हालांकि, इस विवाद में जिस शाही सदस्य पर कथित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था, उसका नाम सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया।

टैब्लॉयड मीडिया के खिलाफ हैरी की लंबी कानूनी लड़ाई
ब्रिटिश टैब्लॉयड अखबारों के साथ हैरी की लंबी कानूनी लड़ाई ने भी शाही परिवार के साथ तनाव को और गहरा किया है। हैरी का आरोप है कि बचपन के दौरान कुछ अखबारों ने गैर-कानूनी तरीके से उनके फोन हैक किए और उनकी निजी जिंदगी में दखल दिया। मीडिया संस्थानों के खिलाफ हैरी कई मुकदमों में असफल भी रहे हैं। इनमें ‘डेली मेल’ के प्रकाशक के खिलाफ दायर मामला भी शामिल है, जो पिछले महीने समाप्त हुआ।

कानूनी लड़ाई के बाद करोड़ों पाउंड का खर्च
ताजा मुकदमे के बाद हैरी पर लाखों पाउंड का कानूनी खर्च आने का खतरा मंडरा रहा है। अदालत ने फैसला सुनाया है कि उन्हें और मामले में शामिल अन्य वादियों को प्रकाशक की कानूनी फीस का भुगतान करना होगा। ‘एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स’ ने ऐसे दस्तावेज अदालत में जमा किए हैं, जिनके मुताबिक उसका कानूनी खर्च करीब 34.5 मिलियन पाउंड यानी लगभग 47 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

ब्रिटिश सरकार से सुरक्षा को लेकर भी विवाद
हैरी का ब्रिटिश सरकार के साथ भी सुरक्षा को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है। मामला उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें एक सरकारी समिति ने ब्रिटेन में रहने के दौरान प्रिंस और उनके परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था से इनकार कर दिया था। हैरी का कहना है कि शाही परिवार का सदस्य होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को सशस्त्र पुलिस सुरक्षा की जरूरत है। उनके मुताबिक यह खतरा उनकी शाही गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से अलग है।

हार के बाद भी सुलह की उम्मीद जताई
पिछले साल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अदालती लड़ाई हारने के बाद हैरी ने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ रिश्ते सुधारने की उम्मीद रखते हैं। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा था,'मैं अपने परिवार के साथ सुलह करना चाहता हूं। अब और लड़ते रहने का कोई मतलब नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरे पिता के पास कितना समय बचा है।'

पिछले महीने हुई मुलाकात को माना जा रहा अहम कदम
सुलह की दिशा में एक शुरुआती कदम पिछले महीने देखने को मिला, जब हैरी कुछ चैरिटी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए ब्रिटेन लौटे। मेगन और दोनों बच्चे भी यात्रा के एक हिस्से में उनके साथ ब्रिटेन पहुंचे थे। इस दौरान परिवार ने पश्चिमी इंग्लैंड स्थित किंग चार्ल्स के हाईग्रोव एस्टेट में उनके साथ समय बिताया। 2022 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की प्लेटिनम जुबली के बाद यह पहली बार था जब आर्ची और लिलिबेट ने अपने दादाजी से मुलाकात की।

प्रिंस विलियम के साथ रिश्तों में सुधार के संकेत नहीं
हैरी की अपने पिता के साथ हालिया मुलाकात के बावजूद उनके बड़े भाई और सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ रिश्ते सुधरने के फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। बीबीसी के पूर्व रॉयल कॉरेस्पोंडेंट पीटर हंट का मानना है कि हैरी और मेगन की ब्रिटेन वापसी की यह खबर विलियम को काफी नाराज कर सकती है।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में RSS पर बैन लगाने की मांग: भागवत के US दौरे पर USCIRF सख्त; बोला- संघ नेताओं को न मिले सम्मान

विलियम के लिए सुलह से बचना होगा मुश्किल
हंट ने ब्रिटेन की प्रेस एसोसिएशन से कहा कि कम समय में हैरी अपने पिता के साथ सुलह की प्रक्रिया को और मजबूत कर सकते हैं। और घर पर उनकी मौजूदगी से उनके भाई के लिए सुलह से बचना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed