फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CEO of Bestseller Anders Holch Povlsen loses three children in Sri Lanka serial blast

छुट्टियां मनाने श्रीलंका गए थे डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति के बच्चे, धमाकों में मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:33 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 23 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
CEO of Bestseller Anders Holch Povlsen loses three children in Sri Lanka serial blast
एन्डर्स होल्च पॉवल्सन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका में ईस्टर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। आतंकी खतरों को देखते हुए श्रीलंका में सोमवार आधी रात से आपातकाल लागू कर दी गई। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। इन धमाको में डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति एन्डर्स होल्च पॉवल्सन के 3 बच्चों की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


पॉवल्सन के तीन बच्चे ईस्टर के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वो तीनों ही धमाके की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। पॉवल्सन के चार बच्चे थे जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा था। पॉवल्सन इंटरनेशनल क्लोथिंग चेन बेस्टसेलर के मालिक हैं। बेस्टसेलर के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान जारी कर पॉवल्सन के तीन बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की। हालांकि बच्चों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पॉवल्सन डेनमार्क के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 790 करोड़ डॉलर (करीब 55 हजार करोड़ रुपए) है। वह दुनिया के 304वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में उनके पास करीब दो लाख एकड़ जमीन है। वहां इससे ज्यादा जमीन सिर्फ सरकार के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाकों में जनता दल एस के 6 नेताओं की भी मौत, एक लापता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि श्रीलंका धमाकों में उनकी पार्टी जेडीएस के छह कार्यकर्ताओं की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कोलंबो समेत तीन शहरों में हुए आतंकी हमलों के बाद से जेडीएस के सात कार्यकर्ता लापता थे, जिनमें छह की मौत की पुष्टि हुई है। इनकी पहचान लक्ष्मण गौड़ा रमेश, केएम लक्ष्मी नारायणन, एम रंगप्पा, केजी हनुमनथरप्पा, नारायण चंद्रशेखर और शिवकुमार के रूप में हुई है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed