फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel vs turkey over syria defence minister warns erdogan over military deployment

Syria: सीरिया को लेकर इस्राइल और तुर्किये में ठनी, इस्राइली रक्षा मंत्री ने एर्दोआन को दे दी धमकी

Thu, 20 Aug 2026 03:45 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, तेल अवीव
आईएएनएस, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

इस्राइल ने तुर्किये पर सीरिया में सैन्य तैनाती का आरोप लगाया है। इसे लेकर इस्राइल ने तुर्किये को धमकी भी दे डाली है। इससे पहले इस्राइल ने सीरिया के एक हवाई अड्डे पर हवाई हमले भी किए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
israel vs turkey over syria defence minister warns erdogan over military deployment
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस्राइल अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी संभावित खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस्राइल के रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, 'तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन, तुर्किये को सीरिया में खतरनाक कदमों की ओर धकेल रहे हैं। इस्राइल किसी भी ऐसी ताकत या संगठन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बनने की अनुमति नहीं देगा। बेहतर होगा कि एर्दोआन तुर्किये की संसद में इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी तक ही सीमित रहें और इस्राइल को चुनौती देने की कोशिश न करें।'
विज्ञापन


नेतन्याहू बोले- जो इस्राइल के लिए खतरा बने, उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे
इससे पहले नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल, सीरिया में तुर्किये की ऐसी किसी भी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा जो इस्राइल के लिए खतरा बने।
विज्ञापन


मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इस्राइली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'हमने अपना संदेश साफ कर दिया था। जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्किये ने इस्राइली दावे का नकारा
इस्राइल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्किए सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है। वहीं तुर्किये ने इस दावे को खारिज करते हुए इस्राइल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह तड़के इस्राइली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर आठ हवाई हमले किए। इस बीच बुधवार को इस्राइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed