फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china pla modernising rapidly but still not ready to conquer taiwan says mac report

China: 'पहले से मजबूत हुई चीनी सेना, लेकिन अभी ताइवान पर हमले के लिए तैयार नहीं', MAC रिपोर्ट में बड़ा दावा

Sun, 09 Feb 2025 08:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2025 08:23 AM IST
सार

एमएसी ने अमेरिका के रक्षा विभाग की 2024 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिनपिंग ने थल, वायु और जल सेना के साथ ही पीएलए की परमाणु, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रोनिक, साइबर युद्ध जैसे डोमेन में पीएलए की क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

विज्ञापन
china pla modernising rapidly but still not ready to conquer taiwan says mac report
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की सेना तेजी से आधुनिकीकरण कर रही है, लेकिन अभी भी वह ताइवान पर कब्जा करने की स्थिति में नहीं है। ताइवान के मीडिया में मैनलैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार आधुनिकीकरण के बावजूद चीन की सेना पीएलए अभी भी संयुक्त युद्धक स्थिति में समन्वय की कमी से जूझ रही है। 
विज्ञापन


पीएलए में संयुक्त संचालन की कमियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना में कई बड़े सुधार किए हैं, जिससे पीएलए की संयुक्त युद्धक क्षमता में बड़े बदलाव हुए हैं। एमएसी ने अमेरिका के रक्षा विभाग की 2024 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिनपिंग ने थल, वायु और जल सेना के साथ ही पीएलए की परमाणु, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रोनिक, साइबर युद्ध जैसे डोमेन में पीएलए की क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। हालांकि अभी भी कमान और नियंत्रण, लंबी दूरी की रसद आपूर्ति, शहरी युद्ध और संयुक्त संचालन में अभी भी कुछ कमियां हैं।  
विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है, जिसमें 370 जहाज और पनडुब्बियां, 1300 चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने एकीकृत नेटवर्क कमांड और कंट्रोल सिस्टम नहीं बनाया है, जो थल, वायु और जल सेना को खुफिया जानकारी साझा करने की सुविधा देता है। अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन, ताइवान पर हमले को लेकर लगातार युद्धभ्यास कर रहा है, लेकिन फिलहाल उसके ताइवान पर हमले की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान की सीमा में घुसे 14 चीनी विमान और छह जहाज
चीन के लड़ाकू विमानों और युद्धक जहाजों ने एक बार फिर ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे ताइवान की सीमा के आसपास चीनी सेना के 14 लड़ाकू विमान और छह युद्धक जहाज देखे गए। इनमें से नौ विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस दौरान एक चीनी गुब्बारे का भी पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed