फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China says flash flood disaster caused by high-altitude glacier collapse in Nepal

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?: भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या

Fri, 28 Aug 2026 08:10 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, काठमांडो।
पीटीआई, काठमांडो। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 08:10 PM IST
सार

नेपाल में शुक्रवार को भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने ताजा चेतावनी जारी की। इसके साथ ही इलाके में फ्लैश फ्लड (अचानक आने वाली बाढ़) की एक और लहर की आशंका बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
China says flash flood disaster caused by high-altitude glacier collapse in Nepal
नेपाल बाढ़। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नेपाल में एक बार फिर से बड़ा खतरे की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि देश में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण हिमालयी देश में भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि उसी स्थान पर जलस्तर बढ़ने से इलाके में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


यह चेतावनी रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद जारी की गई है।  प्राधिकरण ने एक नए नोटिस में कहा गया है, जिस जगह पर अचानक बाढ़ आई थी वहां कीचड़-युक्त पानी का स्तर बढ़ गया है और इलाके में फिर से बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। एनडीआरआरएमए ने तलाश एवं बचाव अभियान में शामिल लोगों और अलग-अलग वजहों से भोटेकोशी एवं त्रिशूली इलाकों में रह रहे लोगों से कहा है कि वे बहुत सतर्क रहें और किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।
विज्ञापन


सरकार ने बांध टूटने की जानकारी से किया इनकार 
इससे पहले, तिब्बत की तरफ एक बांध के फिर से टूटने की खबर मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। नेपाल पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐसी सूचना है कि तिब्बत की ओर एक बांध फिर से टूट गया है।  हालांकि, नेपाल सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी बांध के टूटने की कोई जानकारी नहीं है।  ऑनलाइनखबर  वेबसाइट के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मिता पोखरेल ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं भी बांध टूटने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोखरेल ने कहा, किसी बांध के टूटने की कोई सूचना नहीं है। चूंकि ग्लेशियर फटे हैं, इसलिए कई जगहों पर मिट्टी-युक्त पानी उमड़कर बह रहा है। उन्होंने कहा कि तत्काल कोई बड़ा जोखिम नहीं देखा गया है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेश मंत्रालय के माध्यम से चीन की सरकार के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है और उसे सूचित किया गया है कि कोई बड़ा जोखिम नहीं है।

भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी का बहाव बढ़ा
‘द राइजिंग नेपाल’ दैनिक समाचार-पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने भी कहा है कि नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में पानी का बहाव बढ़ गया है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ऊपरी हिस्से में बनी झील स्थिर है और वह टूटी नहीं है। रिपोर्ट में नेपाल के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि चीनी पक्ष ने कहा है कि ऊपरी इलाकों में जलप्रवाह में वृद्धि हिमस्खलन के कारण हुई थी, लेकिन नदी का रास्ता रुकने के बाद बनी झील का तटबंध टूटा नहीं है।

झील का आकार बढ़ रहा, पानी लगातार हो रहा  ओवरफ्लो
रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पक्ष ने कहा कि झील का आकार बढ़ रहा है और पानी लगातार ‘ओवरफ्लो’ हो रहा है, लेकिन झील में कोई बड़ी हलचल नहीं आई है। इसमें कहा गया है कि बड़े पैमाने पर बाढ़ का कोई तत्काल जोखिम नहीं है और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।


 30 लाख घन मीटर पानी आने की आशंका
नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने नेपाल-चीन सीमा के पास एक नयी झील बनने के बाद भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में बाढ़ के नये खतरे की चेतावनी दी थी। इससे पहले, चीनी अधिकारियों ने नेपाल को बताया था कि झील में लगभग 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो गया है और अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आ सकता है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। यह झील छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है। ये नदियां तिब्बत से निकलती हैं और भोटेकोशी नदी की सहायक नदियों के तौर पर नेपाल में बहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed