फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Taiwan Conflict: China sent 21 war planes 5 naval ships again to Taiwan area

China Taiwan Conflict : ताइवान क्षेत्र में चीन ने फिर से भेजे 21 जंगी विमान, 5 नौसैन्य जहाज

Sun, 21 Aug 2022 01:41 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 21 Aug 2022 01:41 AM IST
सार

China Taiwan Conflict: ट्रैक किए गए विमानों में 4 शीआन जेएच-7 लड़ाकू-बॉम्बर, दो सुखोई एसयू-30 लड़ाकू और दो शेनयांग जे-11 जेट थे। जे-11 ने दक्षिणी छोर को पार किया जबकि अन्य ने उत्तरी छोर पर मध्य रेखा को पार किया।

विज्ञापन
China Taiwan Conflict: China sent 21 war planes 5 naval ships again to Taiwan area
चीनी सेना का जहाज। - फोटो : ANI

विस्तार

China Taiwan Conflict: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी व सीनेटर एड मार्के के नेतृत्व में अमेरिकी सांसदों को ताइवान दौरे से चीन बौखला चुका है। उसने शुक्रवार को 6 नौसैन्य जहाज और 51 लड़ाकू विमान ताइवानी सीमा में भेजने के बाद शनिवार को फिर 21 जंगी विमान और 5 नौसैनिक जहाज भेजे हैं। 

विज्ञापन


ताइवान को चारों तरफ से घेरने में जुटी चीनी सेना को लेकर ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने नई घुसपैठ को ट्रैक किया है। ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा, उन्होंने देशभर में चीनी सेना के 17 विमानों और पांच जहाजों को ट्रैक किया है। इनमें से 8 ऐसे जेट भी हैं जिन्होंने ताइवान स्ट्रेट के ऊपर मध्य रेखा को पार किया। 
विज्ञापन


ट्रैक किए गए विमानों में 4 शीआन जेएच-7 लड़ाकू-बॉम्बर, दो सुखोई एसयू-30 लड़ाकू और दो शेनयांग जे-11 जेट थे। जे-11 ने दक्षिणी छोर को पार किया जबकि अन्य ने उत्तरी छोर पर मध्य रेखा को पार किया। मंत्रालय ने कहा, उसने अपने लड़ाकू वायु गश्ती विमानों, नौसेना के जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन बना अस्थिरता का एजेंट : बर्न्स
चीन में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने कहा कि विश्व स्तर पर चीन को यह समझाने की जरूरत है कि वह अस्थिरता का एजेंट नहीं है। उन्होंने कहा, हम नहीं मानते कि अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की शांतिपूर्ण ताइवान यात्रा पर अमेरिका-चीन संबंधों में कोई कड़वाहट होनी चाहिए। अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि दुनियाभर में इस बात को लेकर चिंता है कि चीन अब ताइवान स्ट्रेट में अस्थिरता का एजेंट बन गया है, जो किसी के हित में नहीं।


चीन से तनाव के बीच ताइवान जाएंगे जापानी नेता
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के बाद अब जापान ने भी संसद की सलाहकार परिषद के ्ध्यक्ष फुरुया केजी और महासचिव किहारा मिनोरू को ताइवान भेजने का फैसला किया है। दोनों नेता 22 से 24 अगस्त तक ताइवान में रहेंगे। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने जापान के राजनेताओं की आगामी यात्रा का स्वागत किया है। दोनों नेता चीन द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सैन्य अभ्यास पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वे से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed