फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china taiwan tension increase after 26 pla military aircraft ten naval ships intrude near island nation

China Taiwan Tension: ताइवान के आसपास फिर दिखे चीनी लड़ाकू विमान, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

Wed, 05 Jun 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Jun 2024 10:36 AM IST
सार

ताइवान के मीडिया ने बताया कि चीनी लड़ाकू विमानों के जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों को भेजा। साथ ही तटीय इलाकों पर अपने मिसाइल सिस्टम को भी सक्रिय कर दिया, ताकि चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जा सके।  

विज्ञापन
china taiwan tension increase after 26 pla military aircraft ten naval ships intrude near island nation
चीन ताइवान में बढ़ा तनाव - फोटो : istock

विस्तार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि मंगलवार और बुधवार की सुबह करीब 26 चीनी लड़ाकू विमान और 10 युद्धपोत ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए। ताइवान मीडिया के अनुसार, 26 लड़ाकू विमानों में से 19 चीन और ताइवान की सीमा बांटने वाली मीडियन लाइन को भी क्रॉस कर गए। चीन की इस हरकत को उकसावे वाली कार्रवाई बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


चीन और ताइवान के बीच बढ़ा तनाव
ताइवान के मीडिया ने बताया कि चीनी लड़ाकू विमानों के जवाब में ताइवान ने भी अपने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों को भेजा। साथ ही तटीय इलाकों पर अपने मिसाइल सिस्टम को भी सक्रिय कर दिया, ताकि चीन के किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जा सके। गौरतलब है कि ताइवान में बीती 20 मई को ही नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। नई सरकार बनने के बाद से ही चीन का रुख आक्रामक है और उसके लड़ाकू विमान और युद्धपोत लगातार ताइवान के आसपास मंडरा रहे हैं। चीन की इस कार्रवाई को उकसावे के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ताइवान की आजादी की बात अपने भाषण में कही, जिसने चीन को नाराज कर दिया है। हाल ही में चीन की सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी कर्नल वू कियान ने कहा था कि ताइवान की आजादी का मतलब सिर्फ युद्ध है और ताइवान में अलगाववादी गतिविधयों का समर्थन करने वाले किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


चीन की सेना लगातार ताइवान पर बना रही दबाव
चीनी सेना के अधिकारी ने कहा कि चीन का एकीकरण ऐसी घटना है, जिसे टाला नहीं जा सकता। उल्लेखनीय है कि चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और यही वजह है कि वह ताइवान की आजादी का विरोध करता है।  ताइवान में नई सरकार के गठन के बाद से ही चीन की सेना के लड़ाकू विमान आए दिन ताइवान की सीमा के आसपास मंडराते नजर आ जाते हैं। ताजा घटना को भी उसी दबाव बनाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed